Select language: English


बरेली : रमजान के पहले दिन हिंदुओ पर हमला, एक की मौत और कई घायल


July 23, 2012    

श्रावण शु. ४, कलियुग वर्ष ५११४

बरेली (उत्तरप्रदेश) : कांवर में लाउडस्पीकर बजाने को लेकर रविवार की शाम को हिंदू -मुस्लिम समुदाय आमने-सामने आ गए। शाहबाद में एक धार्मिक  स्थल के पास मुस्लिमोने कांवरियों पर हमला बोल दिया। कांवर में तोड़फोड़ की और मारपीट कर जल फेंक दिया। तुरंत बाद मठ की चौकी के पास कांवरियों पर फायरिंग कर दी गई। फायरिंग में दर्जन भर से ज्यादा कांवरिये घायल हो गए।



कांवर तोड़ने और कांवरियों पर फायरिंग की खबर फैलते ही शहर में तनाव हो गया। देखते ही देखते बड़े हिस्से में दंगा भड़क गया। बाद में शहामतगंज में भी पुलिस ने फायरिंग की। उपद्रव में रवड़ीटोला के इमरान की मौत हो गयी। जिसकी जिला प्रशासन ने देर रात पुष्टि भी कर दी। बदायूं रोड पर आगजनी कर एक टेंपो, तीन खोखे फूंक दिए। बासमंडी में एक स्कूटर को आग लगा दी। शहामतगंज में फल और सब्जी मंडी की कई दुकानें फूंक दी गई। इससे पूर्व आंवला में भी कांवरियों पर हमला बोला गया लेकिन पुलिस ने स्थिति संभाल ली।

देर रात में डीएम ने शहर के कुछ हिस्सों में क‌र्फ्यू घोषित कर दिया। आरआरएफ और पीएसी ने भी पहुंचकर मोर्चा संभाला। शहामतगंज में पीएसी ने उपद्रवियों पर फायरिंग भी की। देर रात तक अधिकारी भारी फोर्स समेत सड़कों पर डटे रहे। एसपी सिटी समेत पांच सिपाही गोली लगने से घायल हो गए। शहर में घटना शाहबाद में एक धार्मिक स्थल के पास से शुरू हुई। शाम करीब सवा सात बजे कांवरियों का जत्था कोहाड़ापीर से शाहबाद चौकी के पास विभूती नाथ मंदिर की ओर आ रहा था। रास्ते में एक धार्मिक स्थल के पास कुछ लोगों ने कांवरियों से डेक व लाउडस्पीकर बंद करने को कहा।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने कांवरियों की कांवर तोड़ दी और उनका जल फेंक दिया। इसी बात पर दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। मारपीट में एक कांवरिया दीपक कश्यप को चोट आई। उपद्रवियों ने चाय और पान का खोखा तोड़ दिया। एसपी सिटी समेत पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। इसके तुरंत बाद मठ की चौकी तिराहे पर एक पक्ष के लोगों ने कांवरियों के जत्थे पर फायरिंग कर दी। जोगी नवादा का जत्था कछला से जल लेकर वनखंडीनाथ मंदिर की ओर जा रहा था। उपद्रवियों ने छतों से कांवरियों पर जमकर पथराव भी किया।

फायरिंग में दर्जन भर से अधिक लोग लहूलुहान हो गए। यहां उपद्रवियों ने पुलिस की रक्षक मोबाइल भी तोड़ दी। गोलीबारी में एसपी सिटी शिवसागर सिंह समेत पांच सिपाही भी घायल हो गए। इधर, बासमंडी में उपद्रवियों ने एक स्कूटर में आग लगा दी। यहां उपद्रवी व पुलिस आमने-सामने आ गए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर उपद्रवियों को काबू में किया। जोगी नवादा में बनखंडीनाथ मंदिर के पास उपद्रवियों ने करीब एक दर्जन खोखों को आग के हवाले कर दिया।

पुलिस ने यहां सड़क पर लाठी फटकार कर उपद्रवियों को खदेड़ा। बदायूं रोड पर भी उपद्रवियों ने तीन खोखों में आग लगा दी। यहां एक टेंपों और भूसे की दुकान में भी आग लगा दी गयी। उपद्रवियों ने शहामतगंज में कई दुकानों को आग लगा दी। इसके बाद उन्होंने वहां पेट्रोल पंप को जलाने का प्रयास किया। तभी अधिकारियों के आदेश पर पीएसी ने उपद्रवियों को फायरिंग करके खदेड़ा। देर रात तक अलग-अलग स्थानों पर पुलिस और उपद्रवियों के बीच झड़प जारी थी। उपद्रवियों पर नियंत्रण के लिए आरआरएफ और पीएसी को लगा दिया गया था।

स्त्रोत : जागरण


संबंधित लेख

» एरंडोल (जनपद जलगांव)में हिंदुओंकी पूजाविधिके समय मुसलमानोंद्वारा दंगे: गांवमें संचारबंदी
» युवा हिंदु संगठन हिंदुओंके समर्थनमें खडा है, तो राजकीय नेता मुसलमानोंके चापलूसीमें मग्न
» उत्तरप्रदेशमें हिंदु लडकीपर बलात्कार करके उसकी हत्या करनेवाले मुसलमानोंको पुलिसकी सुरक्षा !


लेख के प्रति मूल्यांकन दीजिये :










१०
न्यून अधिक

अभिप्राय

* टिप्पणियोंकी पोस्टिंगको परीक्षण एवं संशोधनके कारण देरी हो सकती है ।
* कृपया अपशब्द और आक्रमक भाषाका उपयोग ना करें ।
* अपना संदेश संक्षिप्तमें लिखें ।
* जालस्थान और ईमेल आईडी मतअभिव्यक्तिमें निषिद्ध हैं ।
* कृपया अंग्रेजीसे हिंदीमें लिखनेके लिए Ctrl + G का प्रयोग करें ।
नाम :   ध्यान रखें ? : 
ईमेल :   विवरण मितये 
शहर :
देश चुने :
प्रतिक्रिया :
७०० अक्षर तक लिखना
 
 
Be first to comment