Menu Close

महाराष्ट्र में नंदुरबार की पाठशाला में ‘क्रांतिकारकोंकी यशोगाथा’ कथन करनेवाली प्रदर्शनी का सहस्त्रों छात्रों ने ऊठाया लाभ

हिन्दू जनजागृति समिति की ‘क्रांतिकारकोंकी यशोगाथा’ कथन करनेवाली प्रदर्शनी

प्रदर्शनी देखते समय छात्र

नंदुरबार : पाठशालेय पाठ्यपुस्तकों में अथवा अन्य शिक्षण में जिन ज्ञात अथवा अज्ञात देशप्रेमी क्रांतिकारकोंकी यशोगाथा प्रस्तुत नहीं की जाती, वह यशोगाथा वर्तमान के छात्रोंको ज्ञात हो, इस लिए हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा यहां के डी.आर. काणे गर्ल्स हायस्कूल के जिमखाना सभागृह में प्रदर्शनी आयोजित की गई थी। इस प्रदर्शनी का सहस्त्रों छात्रों ने लाभ ऊठाया।

छात्रों में देशप्रेम की भावना जागृत करने के लिए यह उपक्रम १२ अगस्त के दिन आयोजित किया गया। नंदुरबार एज्युकेशन सोसायटी संचालित प्राथमिक, माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक पाठशाला तथा महाविद्यालय के २ सहस्र ५०० छात्रोंने इस का लाभ ऊठाया।

प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष श्री. अशोक टेंभेकर के हाथों भारतमाता की प्रतिमा का पूजन तथा दीप प्रज्वलन कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। उस समय श्री. टेंभेकर ने आवाहन के साथ-साथ यह वक्तव्य किया कि, ‘देश के लिए तन, मन, धन का त्याग तथा समय आनेपर प्राणोंका भी त्याग करना बाध्य होता है, इस का आदर्श हमारे सामने प्रस्तुत करनेवाली यह पूरी जानकारी वर्तमान की पिढी को ज्ञात होना अत्यंत आवश्यक है। यह महत्त्वपूर्ण कार्य हिन्दू जनजागृति समिति कर रही है। ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करना चाहिए।

संस्था के सहसचिव श्री. पंकज पाठक ने भी उपक्रम की प्रशंसा की तथा छात्रोंको आवाहन किया कि, ‘इन आदर्शोंका लाभ ऊठाएं।’

हिन्दू जनजागृति समिति के डॉ. नरेंद्र परशुराम पाटिल ने सूत्रसंचालन तथा आभार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में सर्वश्री राजू चौधरी, आकाश गावित, शुभम कलाल, अमोल ठाकरे, श्रीमती वनिता पाटिल, श्रीमती भारती पंडित, श्रीमती छायाताई सोनार इत्यादि सम्मिलित हुए थे।

क्षणिका

अधिकांश छात्रोंने प्रदर्शनी देखते समय बताया कि, स्वतंत्रता हेतु लडनेवाली प्रितीलता वड्डेदार, सरदार उधमसिंग, मदनलाल धिंग्रा, चंद्रशेखर आजाद इन क्रांतिकारकोंके नाम से भी हम अनजान थे। इस संदर्भ की कुछ भी जानकारी पाठशालेय पुस्तकोंमे पढने के लिए प्राप्त नहीं होती; किंतु हमें इस बात आनंद हो रहा है कि, उसकी जानकारी आज यहां पढने के लिए तथा देखने के लिए प्राप्त हुई।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *