पूर्वी दिल्ली – युवा ¨हिंदू संघ की तरफ से ¨हिन्दू मार्गदर्शन सभा का आयोजन शाहदरा इलाके में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में हैदराबाद के भाग्यनगर क्षेत्र से भाजपा विधायक टी राजा ¨सिंह पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीयता और सनातन धर्म की राह पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
सौ फुटा रोड, शाहदरा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टी राजा ¨सिंह ने कहा कि समाज में मौजूद असामाजिक तत्वों के खिलाफ लोगों को आवाज उठाने का यह सही मौका है। उन्होंने एकता का संदेश देने के साथ जातिवाद, लव जिहाद और नशाखोरी को खत्म करने की अपील की। अपने संबोधन में राजा ¨सिंह ने ओवैसी की पार्टी को आइएसआइ का एजेंट करार दिया। उन्होंने गोहत्या की निंदा की।
इस मौके पर युवा ¨हिन्दू संघ ने अपनी महिला वर्ग की भी घोषणा की। इस वर्ग का संयोजक सुधा चौधरी को बनाया गया है। युवा ¨हिन्दू संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कंवर ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिये युवाओं को देश हित में कार्य करने के लिए प्रेरित करने की कोशिश की गई।
स्त्रोत : जागरण