Menu Close

२०१६ के सिंहस्थ महाकुंभ में पहली बार होगा स्वस्तिक महायज्ञ

उज्जैन – पहली बार सिंहस्थ-२०१६ में स्वस्तिक महायज्ञ होने जा रहा है। यज्ञ में करोड़ों आहुतियां डलेंगी। देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु आएंगे।

अांतरराष्ट्रीय मानव सेवाश्रम लोक न्यास एवं स्वस्तिक परिवार अवधेशधाम की ओर से स्वस्तिक महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विश्व कल्याण, सुख शांति व नवग्रहों की कृपा प्राप्त करने के लिए करोड़ों आहुतियां दी जाएंगी।

९ कुंडीय महायज्ञ में ३६० क्विंंटल हवन सामग्री का उपयोग होगा। यज्ञ में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ विदेशी भक्त भी भाग लेंगे। वे यज्ञ में यजमान के रूप में आहुतियां भी देंगे। विदेशी भक्त भी सिंहस्थ के समय आकर्षण का केंद्र बनेंगे।

महायज्ञ, अन्न्क्षेत्र के लिए मेला प्रशासन से दत्त अखाडा क्षेत्र में ४ बीघा जमीन की मांग की गई है। इसमें एक माह तक अन्न्क्षेत्र चलेगा। ५ हजार से अधिक संत और श्रद्धालुजन लाभ प्राप्त करेंगे। इसके अलावा संत अवधेशपुरीजी के सानिध्य में श्रीराम कथा, भागवत कथा एवं शिव पुराण कथा भी होगी।

संतों के लिए बनेगी कुटिया

आयोजन स्थल पर सर्वसुविधायुक्त व्यवस्था की जा रही है। संतों के लिए कुटिया बनाई जाएंगी। इसके लिए विशेष घास का उपयोग किया जाएगा। आयोजन स्थल पर स्वस्तिक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। दैनिक जीवन में उपयोगिता और स्वस्तिक की महिमा पर आधारित प्रदर्शनी लगेगी। हल्दी, केले, श्रीफल आदि विभिन्न् वस्तुओं से स्वस्तिक बनाए जाएंगे। इसके अलावा स्वस्तिक महासम्मेलन का भी आयोजन होगा।

स्त्रोत : नई दुनिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *