Menu Close

सनातन की प्रदर्शनी अर्थात हिन्दू संस्कृति के संदर्भ में जानकारी प्रदान करनेवाली ज्ञानगंगा है ! – स्वामी अद्वैतानंद महाराज, आत्मा मालिक ध्यानपीठ

‘सिंहस्थ पर्व – नासिक !’

हिन्दू जनजागृति समिति एवं सनातन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में कुंभनगरी नासिक में विशाल प्रदर्शनी

बायीं ओर से दुसरे – स्वामी अद्वैतानंद महाराज, महाराज के पीछे तथा निकट उनके शिष्यगण, पू. डॉ. चारुदत्त पिंगळे तथा श्री. विनय पानवलकर

नाशिक (महाराष्ट्र) : सिंहस्थ पर्व के उपलक्ष्य में सनातन संस्था तथा हिन्दू जनजागृति समिति के संयुक्त तत्त्वाधान से आयोजित की गई राष्ट्ररक्षा एवं धर्मशिक्षा की इस प्रदर्शनी को श्रीक्षेत्र आळंदी (पुणे) के आत्मा मालिक ध्यानपीठ के स्वामी अद्वैतानंद महाराज ने ४ सितम्बर को सायंकाल के समय सदिच्छा भ्रमण किया।

उस समय उन्होंने यह प्रशंसनीय वक्तव्य किया कि, ‘वर्तमान में हिन्दू संस्कृति का ज्ञान लुप्त होने के मार्गपर है। अतः यह प्रदर्शनी हिन्दू धर्मियोंको विशेष रूप से युवकोंको दीपस्तंभ के अनुसार मार्गदर्शक है। यह प्रदर्शनी अर्थात हिन्दू संस्कृति के संदर्भ में जानकारी प्रदान करनेवाली ज्ञानगंगा है।’

स्वामी अद्वैतानंद महाराज ने आगे यह भी बताया कि, ‘इस प्रदर्शनीद्वारा यही संदेश दिया गया है कि, सर्व हिन्दू अपने धर्म तथा संस्कृति के अनुसार आचरण करें। भारत को विश्वगुरुपद पर विराजमान करने का कार्य सनातन संस्था तथा हिन्दू जनजागृति समिति कर रही है। प्रत्येक हिन्दू को इस कार्य में सम्मिलित होना चाहिए।

हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. विनय पानवलकर ने महाराज को प्रदर्शनी के संदर्भ में जानकारी प्रदान की।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *