Menu Close

सिंहस्थ पर्व – नासिक में श्री संप्रदाय की भव्य शोभायात्रा की ओर जनता का ध्यान आकर्षित !

सनातन संस्था तथा हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा शोभायात्रा का उत्स्फूर्त स्वागत

शोभायात्रा में लगाया हुआ हिन्दू जनजागृति समिति का स्वागत फलक

नाशिक (महाराष्ट्र) : हिन्दू धर्मपरिवर्तन कर लोगों को पुनः हिन्दू धर्म में परिवर्तित करने का कार्य करनेवाले श्री संप्रदाय के अनंत विभूषित रामानंदाचार्य प.पू. नरेंद्राचार्यजी महाराज की उपस्थिती में भव्य शोभायात्रा संपन्न हुई।

उस शोभायात्रा का सनातन संस्था तथा हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा उत्स्फूर्त स्वागत किया गया।

फेरी के आरंभ में एक बडे श्रीफल की सात्त्विक प्रतिकृती रथ पर रखी गई थी। उस समय उसका तथा शोभायात्रा के मुख्य फलक का पूजन किया गया। हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. निरंजन चोडणकरद्वारा श्रीफल का पूजन किया गया। स्वामी नरेंद्रचार्य महाराज तथा पृथक अखाडों के प्रमुख संतसमुदायों के रथ आने के पश्चात शंखनाद से उनका स्वागत किया गया।

श्री संप्रदाय के पृथक राज्योंसे आए भक्तगण इस शोभायात्रा में सम्मिलित हुए थे।

इस शोभायात्रा का आरंभ तपोवन के उनके अखाडे से किया गया तथा फेरी रामकुंड पर विसर्जित की गई। इस स्थान पर सदगुरु नरेंद्राचार्य महाराज ने पवित्र स्नान किया। पारंपारिक वेश परिधान कर उपस्थित भक्तगण, भगवे तथा हरे रंग की साडियां परिधान करनेवाली स्त्रियां, सिर पर कलश तथा तुलसी वृंदावन धारण करनेवाली स्त्रिया, लेजीम पथक, बॅण्ड पथक, साथ ही भगवा ध्वज हाथ में पकडे हुए भक्तगण उस में सम्मिलित हुए थे। ‘लडकियोंकी रक्षा करें’, ‘धर्म का पालन तथा रक्षण करें’, ‘निसर्ग की रक्षा करें’, ‘रक्तदान करें’, इत्यादि विषयोंके पृथक फलक भक्तगणोंने हाथ में पकडे थे। इस शोभायात्रा में सहस्त्रों की संख्या में भतगण सम्मिलित हुए थे। उस समय क्षात्रतेज जागृत करनेवाली घोषणाएं दी गई।

सनातन संस्था तथा हिन्दू जनजागृति समिति ने हाथ में फलक पकडकर साधुग्राम, गणेशवाडी तथा रामकुंड इन तीनों स्थानोंपर इस शोभायात्रा का तथा संत-महंतोंका स्वागत किया।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *