Menu Close

शादी से पहले संबंध बनाने की मिली सजा, महिला को सरेआम मारे गए कोड़े

बंदा अकेह में मस्जिद के बाहर महिला को कोड़े मारते हुए।
बंदा अकेह – घुटनों के बल बैठी ये महिला अपनी सजा का इंतजार कर रही है। इसकी गलती सिर्फ इतनी है कि इसने शादी से पहले एक पुरुष के साथ संबंध बनाए। शरिया कानून के तहत महिला को कोड़े मारे जाने की ये फोटो इंडोनेशिया के बंदा अकेह प्रांत की है। तस्वीर में महिला सफेद कपड़े पहने घुटनों के बल सिर झुकाकर बैठी नजर आ रही है। उसे लोगों की भीड़ के बीच गार्ड्स के सामने कोड़े मारे जा रहे हैं। जुमे की नमाज के बाद मस्जिद के बाहर यौन अपराध और गैम्बलिंग के आरोप में ३ महिलाओं और १४ पुरुषों को कोड़े मारने की सजा दी गई।

सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया में बंदा अकेह अकेला ऐसा प्रांत है, जिसने शरिया कानून लागू करने की अनुमति दे रखी है। सार्वजनिक तौर पर कोड़े मारना यहां पर आम सजा है। हालांकि, महिला को कोड़े मारने की सजा कम ही देखने को मिलती है।

इससे पहले जून में भी कोड़े मारने की ऐसी ही तस्वीरें सामने आईं थी। तब तीन जोड़ों को सिर्फ इसलिए सरेआम कोड़े मारे गए थे, क्योंकि ये अनमैरिड यूनिवर्सिटी स्टेडेंट एक साथ वक्त बिताते पाए गए थे। इंडोनेशिया के बंदा अकेह प्रांत में २००१ से गे सेक्स, गैम्बलिंग और शराब पीने पर शरिया कानून के तहत कोड़े मारने की सजा देने का प्रावधान है।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *