Menu Close

खलारी (झारखण्ड) : जिहादीयोंद्वारा हिन्दुआेंपर हमला, महिला तथा बच्चों के साथ मारपीट

dangeखलारी (झारखण्ड) : खलारी बाजारटांड़ के शांतिनगर में अल्पसंख्यक के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों के घरों पर हमला बोल दिया। जो भी सामने आया उसकी जमकर पिटाई की गई। बच्चों व महिलाओं को भी नहीं बख्शा। घटना शनिवार की शाम करीब ६.३० बजे की है।

घटना की सूचना मिलते ही खलारी डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी तथा पुलिस सैन्य खलारी बाजारटांड़ पहुंचे। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। बाजारटांड़ व शांतिनगर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गयी है।

घटना के संबंध में पुलिसकर्मियों ने बताया कि शांतिनगर स्थित कब्रिस्तान में कुछ लोगोंने किताब के कुछ पन्ने फाड़कर गांजा सुलगाया। इसकी जानकारी दूसरे दिन अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को हुई और फिर मामला बढ़ गया।

उधर, शांतिनगर के बहुसंख्य लोगों का कहना है कि, कब्रिस्तान में यहां के किसी भी व्यक्ति का कभी आना जाना नहीं हुआ। अल्पसंख्यक के लोग ही कब्रिस्तान में जाते हैं। अत: इस घटना की जानकारी शांतिनगर के लोगों को नहीं हुई। पुलिस को भी इस घटना की जानकारी नहीं दी गयी। शनिवार को अचानक अल्पसंख्यक के लगभग २०० लोग लाठी-डंडा व अन्य हथियार से लैस होकर शांतिनगर पहुंचे। शांतिनगर के लोग कुछ समझ पाते तबतक हो हल्ला करते हुए लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

सबसे पहले शांतिनगर के सुभाष कुमार के घर में भीड़ घुसी। वहां उस समय कोई नहीं मिला तो घर में तोड़फोड़ किया। उसके बाद सुभाष के घर के पीछे एक अन्य घर में घुस गए और वहां की महिलाओं तथा बच्चों के साथ मारपीट की। इसके आलावा रामनगर स्थित रामू उरांव के घर गये तथा वहां भी तोड़फोड़ तथा मारपीट की। इस घटना की जानकारी जैसे खलारी में पहुंची लोग आक्रोशित हो गये। पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराने में लगी है। घटनास्थल पर खलारी बीडीओ रोहित ¨सह, अंचलाघिकारी सच्चिदानंद वर्मा, सीआई हरेन्द्रसिंह भी खलारी पहुंच चुके हैं।

संदर्भ :जागरन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *