Menu Close

दुर्ग (छत्तीसगढ) के विद्यालय में हिन्दू जनजागृति समिति के क्रांतिकारकोंकी प्रदर्शनी को उत्तम प्रतिसाद

हिन्दू जनजागृति समिति की क्रांतिकारकोंकी प्रदर्शनी

क्रांतिकारकोंकी प्रदर्शनी का आनंद लेते हुए छात्र

दुर्ग (छत्तीसगढ) : भिलाईनगर के आमदीनगर विद्यानिकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में १४ सितंबर को हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा आयोजित क्रांतिकारकोंकी फ्लेक्स प्रदर्शनी को उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला।

२७५ छात्रोंने प्रदर्शनी का लाभ उठाया। छात्रोंने कहा कि यह प्रदर्शनी बहुत ज्ञानवर्धक है एवं आप पुनः ऐसी ही प्रदर्शनी लगाने हेतु अवश्य आएं। विद्यालय में जानेपर वहां के अध्यापिकाओंने प्रदर्शनी लगाने हेतु तत्परता से दो सहायक उपलब्ध करा दिए।

प्रधान अध्यापिका सुश्री माधुरी कलस्कर एवं विद्यालय की अध्यापिका बच्चोंको बही में प्रदर्शनी की जानकारी लिखने को कह रही थीं। छात्र प्रदर्शनी की जानकारी लिख कर ले रहे थे। कुछ अध्यापिकाओंने अपने बही में स्वयं हो कर जानकारी लिख कर ली। विद्यालय के प्रत्येक कक्षा के अध्यापिका ने स्वयं उपस्थित रह कर छात्रोंको जानकारी दी। कुछ अध्यापिकाओं ने फ्लेक्स का छायाचित्र भ्रमणभाष पर निकाला ।

छात्र प्रदर्शनी का भ्रमण करते समय प्रधान अध्यापिका सुश्री माधुरी कलस्कर पूरा समय उपस्थित थीं। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी होती है। आचारधर्म एवं अन्य विषयोंपर आयोजित फ्लेक्स की प्रदर्शनी पुनः लगाएं।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *