Menu Close

सिंहस्थ पर्व – नासिक में इटली के नागरिकोंद्वारा राष्ट्ररक्षा एवं धर्मजागृति प्रदर्शनी का भ्रमण

‘सिंहस्थ पर्व – नासिक !’

हिन्दू जनजागृति समिति एवं सनातन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में कुंभनगरी नासिक में विशाल प्रदर्शनी

बाई ओर से ‘लुका’, ‘पॉलो’ एवं उन्हें प्रदर्शनी की जानकारी देते हुए श्री. आशिष सावंत

नाशिक (महाराष्ट्र) : सिंहस्थपर्व के उपलक्ष्य में इटली देश के दो नागरिक ‘लुका’ एवं ‘पॉलो’द्वारा हिन्दू जनजागृति समिति एवं सनातन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में नासिक में लगाई गई राष्ट्ररक्षा एवं धर्मजागृति की प्रदर्शनी का भ्रमण किया गया।

इस अवसर पर उन्हें सनातन के श्री. आशिष सावंत ने प्रदर्शनी समझा कर बताई।

‘पॉलो’ को हिन्दू धर्म का महत्त्व समझने के बाद उन्होंने पिछले ३ वर्ष से कांदा, लहसन, मद्य, सिगारेट तथा मांसाहार इत्यादि सेवन करना बंद किया है। हिन्दू धर्म श्रेष्ठतम है, ऐसी निश्चिति होने से पॉलो ने स्वयं एक हिन्दू लडकी के साथ विवाह किया है। ‘पॉलो’ महाकाली की उपासना करते हैं।

वे सब जानकारी ध्यान से सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी देख कर वे प्रभावित हुए।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *