Menu Close

क्या भारत आई थी यूएस फायरिंग की महिला हमलावर? जांच में मिले संकेत

ताश्फीन मलिक और सैयद रिजवान फारूक। तस्वीर शिकागो की है। (2014)
कैलिफोर्निया : यूएस के सैन बर्नार्डिनो में पिछले हफ्ते फायरिंग करने वाले हमलावर कपल को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला हमलावर तश्फीन मलिक शायद २०१३ में भारत भी आई थी।

क्या हुआ खुलासा?

– द न्यूयॉर्क टाइम्स ने सऊदी की इंटीरियर मिनिस्ट्री के प्रवक्ता मंसूर तुर्की से मिली जानकारी के हवाले से खबर दी है। अफसर ने बताया कि तश्फीन जून २००८ में अपने पिता से मिलने पाकिस्तान से सऊदी अरब पहुंची थी। पाकिस्तान लौटने से पहले उसने यहां करीब ९ हफ्ते बिताए। इसके बाद जून २०१३ में वह फिर सऊदी पहुंची। इसी साल अक्टूबर में यहां से वह भारत जाने के लिए निकली।
– हालांकि, सऊदी अरब के पास इसके आगे की जानकारी नहीं है कि तश्फीन भारत पहुंची या नहीं या फिर उसने भारत में कहां और कितना वक्त बिताया।
– तुर्की ने कहा, ‘‘इसके भी कोई सबूत नहीं मिले हैं कि तश्फीन की फारुक से मुलाकात सऊदी में हुई थी, लेकिन अक्टूबर २०१३ में एक ही वक्त पर करीब पांच दिन के लिए दोनों सऊदी अरब में ही थे। फारुक भी दो बार सऊदी अरब गया था। अक्टूबर २०१३ में वे हज के लिए गए थे। इन्वेस्टिगेटर्स ने यह भी बताया कि दोनों की मुलाकात ऑनलाइन डेटिंग के जरिए हुई थी। बाद में सऊदी अरब में दोनों ने शादी की। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, इस जोड़े ने जुलाई २०१४ में जेद्दाह से एक साथ अमेरिका के लिए उड़ान भरी थी और तब से दोनों साथ-साथ रह रहे थे। उससे पहले तश्फीन संभवत: भारत भी गई थी।’’

फारूक के अकाउंट में पहुंचे थे १८ लाख रु.

इन्वेस्टिगेटर्स ने घटना के दो हफ्ते पहले हमलावर सैयद फारूक के बैंक अकाउंट में मोटी रकम ट्रांसफर होने का खुलासा किया है। १८ नवंबर को फारूक के अकाउंट में वेबबैंक डॉटकॉम से २८ हजार डॉलर (साढ़े १८ लाख रुपए) की रकम ट्रांसफर की गई थी। इसके बाद २० नवंबर को १० हजार डॉलर कैश के तौर पर निकाले भी थे। इन्वेस्टिगेटर्स अब इस बात का पता लगाने में लगे हैं कि ये किसी लोन की रकम थी या फिर कुछ और। इसके अलावा घटना के दिन फारुक की मां को ५ हजार डॉलर की रकम ट्रांसफर की गई थी।

सैन बर्नार्डिनो मामले में अब तक क्या हुआ?

– बुधवार को तीन लोगों ने यहां के एक कम्युनिटी सेंटर पर अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें १४ लोगों की मौत हो गई थी।
– दो हमलावर कपल थे, जो पाकिस्तानी मूल के बताए गए हैं। दोनों को मार गिराया गया। तीसरा हमलावर गिरफ्त में है।
– आतंकी संगठन आईएसआईएस ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

क्या है पाकिस्तान कनेक्शन?

– तश्फीन के बारे में बताया जा रहा है कि वह पाकिस्तान में ही जन्मी थी। लेकिन पढ़ाई उसने सऊदी अरब में की।
– वह २०१० में पाकिस्तानी पंजाब सूबे के मुल्तान लौटी और फार्मेसी में ग्रैजुएशन किया।
– तश्फीन का इस्लामाबाद की लाल मस्जिद से कोई न कोई लिंक रहा था। इस मस्जिद को पाकिस्तान में कट्टरपंथियों का गढ़ माना जाता है।
– अमेरिकी अफसरों ने पाकिस्तानी अथॉरिटीज को तश्फीन के पाकिस्तानी लिंक के बारे में जानकारी दे दी है।
– पाकिस्तानी अथॉरिटीज अब इस लाल मस्जिद के इमाम मौलाना अजीज के खिलाफ एक्शन ले सकती हैं।
– अजीज ने पिछले साल आईएसआईएस के समर्थन का एलान किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *