मलकापुर-कोल्हापुर में ‘राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन’
मलकापुर-कोल्हापुर (महाराष्ट्र) : यहां के सुभाष चौक पर ८ दिसंबर को प्रातः ११.३० से दोपहर १२.३० की कालावधि में राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन का आयोजन किया गया था।
इस अवसर पर युवा सेना के शाहुवाडी तहसीलप्रमुख, भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन समिति के सदस्य तथा भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री. रोहित जांभळे ने वक्तव्य दिया उस में उन्होंने यह आवाहन किया कि, ‘बाजीराव-मस्तानी’ चित्रपट में किया गया इतिहास का अनादर प्रतिबंधित कर बाजीराव का पराक्रमी इतिहास प्रकाशित करें, अन्यथा हिन्दूओ इस चित्रपट पर बहिष्कार करें !’
उस समय हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. बाबासाहेब भोपळे तथा श्री. प्रसाद कुलकर्णी ने, तो सनातन संस्था की श्रीमती सुनीता भोपळे तथा आधुनिक वैद्य श्री. संजय गांधी ने अपने मनोगत व्यक्त किए।
श्री. बाबासाहेब भोपळे ने यह मांग की कि, ‘तेलंगाना शासन को नाताळ निमित्त १९५ ईसाई चर्चोंके साथ मनाया जानेवाला कार्यक्रम तथा २ लक्ष ईसाईयोंको वस्त्र वितरण करने का कार्यक्रम निरस्त करना चाहिए !’
इस समय ह.भ.प. दगडु महाराज खोत, बीमा प्रतिनिधि श्री. जीतेंद्र पंडित, भूतपूर्व नगराध्यक्ष श्री. राजू भोपळे, हिन्दू धर्माभिमानी सर्वश्री सुरेश डवरी, चारुदत्त पोतदार, रमेश पडवळ, आशीष कोळवंणकर, भरत पाटिल, हिन्दू जनजागृति समिति के सर्वश्री शिवानंद स्वामी, राजन भोसले, जयवंत मुढे के साथ ३५ से अधिक धर्माभिमानी हिन्दू उपस्थित थे।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात