Menu Close

बेंगलुरु – पैगंबर पर हिंदू महासभा के नेता की अपमानजनक टिप्पणी पर मुसलमानोंने बाधित की यातायात !

अपने श्रद्धास्थानों के हुए अनादर के विरोध में मुसलमान संगठित होकर उसका विरोध करते है, तो हिन्दू अपने देवी-देवताआेंके हो रहे अनादर के प्रति कोर्इ कृती नहीं करते ! हिन्दुआेंने मुसलमानोंसे इस बात की सीख लेनी चाहिए – हिन्दूजागृति

बेंगलुरु – शुक्रवार को २० हजार मुसलमान मार्गोंपर उतरे तो बेंगलुरु के यातायात का दम निकल गया। मुसलमानों के कई गुट ने पैगंबर मोहम्मद पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ मार्गों पर प्रदर्शन किया। उत्तरप्रदेश में हिंदू महासभा के एक नेता कमलेश तिवारी पर आरोप है कि, उन्होंने पैगंबर पर अपमानजनक टिप्पणी की है। इसके बाद देश के कई राज्यों में मुसलमान समूह के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

शुक्रवार को बेंगलुरु का पूर्वी हिस्सा करीब तीन घंटे के लिए थम सा गया था । खुद्दुस साहब ईदगाह मैदान से करीब २० हजार मुसलमान प्रदर्शनकारी पैगबंर पर हुई टिप्पणी के खिलाफ मार्ग पर उतरे।

वहीं दूसरी तरफ मुसलमानों का एक जत्था मैसूर रोड पर भी इक्ट्ठा हो गया। इससे उधर भी कुछ घंटों के लिए ट्रैफिक जाम हो गया। अडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) एमए सलीम ने बताया कि, पूर्वी बेंगलुरु की कई मार्गों पर ट्रैफिक थमा हुआ था। ट्रैफिक के सारे जवान वहीं लगा दिए गए थे।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *