Menu Close

कर्णावती (अहमदाबाद) – इतिहास का अनादर करनेवाले ‘बाजीराव-मस्तानी’ चलचित्र के विरोध में राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन

कर्णावती (अहमदाबाद) में राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन

‘बाजीराव-मस्तानी’ चलचित्र पर प्रतिबंध लगाएं !
नाताल के उपलक्ष्य में आयोजित तेलंगाना शासन का कार्यक्रम रद्द करें !

आंदोलन करते हुए हिंदुत्ववादी

कर्णावती-अहमदाबाद (गुजरात) : संजय लीला भंसाळी निर्मित आगामी चलचित्र ‘बाजीराव-मस्तानी’ के माध्यम से इतिहास का विकृतिकरण हो रहा है, ऐसा चलचित्र के लघुचलचित्र से दिखाई दे रहा है।

इसलिए इस चलचित्र पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए !

उसी प्रकार नाताल के उपलक्ष्य में धर्मनिरपेक्ष तेलंगाना शासनद्वारा ‘१९५ चर्च में कार्यक्रम करना’ एवं ‘२ लाख ईसाईयोंको वस्त्रोंका वितरण करना’ ये दोनों निर्णय जनता की निधि का अनुचित उपयोग करनेवाले हैं।

इसलिए तेलंगाना शासनद्वारा लिये गये निर्णय निरस्त करने की मांग के लिए १२ दिसंबर को कर्णावती में हिन्दुत्वनिष्ठोंद्वारा राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन किया गया।

इस आंदोलन में भारतीय हिन्दू सेना के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष श्री. सुरेश बारोट के साथ उनके सहयोगी, हिन्दू जनजागृति समिति एवं सनातन संस्था के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *