Menu Close

श्रीकृष्ण की कृपा पानेवाले सनातन के ‘साधक’ आदर्श ही हैं ! – ह.भ.प. दशरथ भोपतराव, विहिंप

पेण-रायगढ में हिन्दू धर्मजागृति सभा

पेण-रायगढ (महाराष्ट्र) : आज सभी हिन्दू सोए हुए हैं। इसलिए अपने ही राष्ट्र में अपने ही लोगोंपर अन्याय हो रहा है। उन्हें जागृत करने के लिए इस सभा का आयोजन किया गया है !

हिन्दुओंके कार्यक्रम में सम्मिलित होना हिन्दुओंका आद्य कर्तव्य है !

आज ऐसे आरोप लगाए जाते हैं कि, सनातन संस्था सम्मोहित कर लोगोंको मारती है। जिन पर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा है, उन्हें और किसी की भी आवश्यकता नहीं होती ! उनके आचार तथा विचार शुद्ध होते हैं !

उसीप्रकार सनातन के साधक आदर्श ही हैं !

विहिंप के ह.भ.प. दशरथ भोपतराव महाराजद्वारा ऐसा प्रतिपादित किया गया। वे, यहां संपन्न हिन्दू धर्मजागृति सभा में ऐसा बोल रहे थे।

इस अवसर पर व्यासपीठ पर हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. नरेंद्र सुर्वे एवं सनातन संस्था की श्रीमती सुनीता पाटिल उपस्थित थीं। सभा के आरंभ में वेदमंत्रपठन किया गया।

ह.भ.प. भोपतराव महाराज का सम्मान समिति के श्री. जगन्नाथ जांभळे गुरुजी ने किया। श्रीमती सुनीता पाटिल का सम्मान पेण के शिवसेना की नगराध्यक्षा श्रीमती दीपश्री पोटफोडे के शुभहाथों किया गया। उपस्थित मान्यवरों का सम्मान समिति के श्री. दिलदास म्हात्रेद्वारा किया गया।

इस सभा में सनातन की ओर से श्रीमती सुनीता पाटिल ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *