Menu Close

सोमालिया में क्रिसमस मनाने पर पाबंदी

सोमालिया सरकार ने क्रिसमस का जश्न मनाने पर रोक लगा दी है। सरकार ने चेताया कि इससे देश की मुस्लिम आस्थाओं को खतरा हो सकता है।

धार्मिक मामलों के मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार यह पर्व ‘किसी भी तरह से इस्लाम से जुड़ा हुआ नहीं है।’

सुरक्षाकर्मियों को ऐसे किसी भी जश्न पर नजर रखने की हिदायत दी गई है।

हालांकि पर्यटकों को अपने घरों में जश्न मनाने की छूट है, लेकिन होटल और सार्वजनिक स्थलों पर इसकी मनाही है।

स्थानीय खबरों के अनुसार सोमालिया ने वर्षों तक गृहयुद्ध झेला है। इस दौरान कई सोमालियाई विदेशों में बस गए थे, जो अब वापसी के साथ पश्चिमी सांस्कृतिक चीजें ला रहे हैं।

सरकार के अनुसार इसे रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

सोमालिया ने २००९ में शरिया कानून अपनाया था जिसके बाद यहां बड़े स्तर पर क्रिसमस नहीं मनाया जाता।

फिर भी अब तक कुछ जगहों पर क्रिसमस पार्टी होती थीं। अब उनकी संभावना भी खत्म हो गई है।

स्त्रोेत : बीबीसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *