Menu Close

बाली (इण्डोनेशिया) : पराए पुरुष से मित्रता करने पर महिला पर बरसाएं कोडे !


बाली : यहां के एक युवती ने अपने साथ पढऩे वाले छात्र से मित्रता कर ली। जिसके कारण सैकड़ों की तादाद में जुटी भीड के सामने युवती पर कोड़े बरसाए गए। यह मामला इंडोनेशिया का है। इस घटना में महिला को शरिया कानून के अनुसार मस्जिद के बाहर सजा दी गई।

जानकारी के अनुसार नूर एलिटा नाम की महिला की विश्वविद्यालय में साथ पढऩे वाले छात्र से दोस्ती हो गई थी। इसे स्थानीय शरिया कानून का उल्लंघन मानते हुए उसे दोषी ठहराया गया।

शरिया कानून के अनुसार कोई भी महिला और पुरुष यदि पति-पत्नी नहीं हैं, तो उन्हें निकट आने और मित्रता संबंध रखने की अनुमति नहीं है। ऐसा करना कानून का उल्लंघन माना जाता है।

नूर पर आरोप लगाने के बाद उसे खींचते हुए मस्जिद के बाहर बने स्टेज पर लाया गया जहां, सैकड़ों की उपस्थित भीड में महिला को जबरन घुटने के बल बैठने को विवश किया गया और फिर नकाबपोश व्यक्ती ने उस पर कोड़े बरसाए।

स्त्रोत : समाचार जगत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *