Menu Close

भारत में कोई ‘असहिष्णुता’ नहीं हैं – अदनान सामी

असहिष्णुता का ढींडोरा पिटनेवाले शाहरुख खान और आमीर खान को इसके बारे में क्या कहना हैं ? – सम्पादक, हिन्दू जागृति

मुंबई : पाकिस्तानी गायक अदनान सामी ने भारतीय नागरिकता के मिलने बाद असहिष्णुता पर वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि भारत में कोई असहिष्णुता नही है।

अदनान ने कहा यदि असहिष्णुता होती तो मैं भारतीय नागरिकता नही लेता। उन्होंने कहा कि, भारत में मुझे कभी असहिष्णुता अनुभव नहीं हुई है। और भारतीय नागरिक बनकर मैं बहुत खुश हूं और सरकार के प्रति आभारी भी हूं।

आपको बता दे कि सामी १३ मार्च, २००१ को पर्यटक वीजा पर पहली बार भारत आए थे। भारतीय उच्चायोग ने उनका वीजा एक साल की वैधता के साथ जारी किया था। जिसे बाद में समय के साथ बढाया गया।

उनके पाकिस्तानी पासपोर्ट की समय अवधि  २७ मई, २०१० को समाप्त हो गई थी जिसे बाद में पाकिस्तान सरकार ने नवीनीकृत नहीं किया था। उसके बाद उन्होंने भारत सरकार से अपने ठहराव को मानवीय आधार पर कानूनसम्मत बनाने के लिए अनुरोध किया था।

संदर्भ : राजस्थान पत्रिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *