-
‘हिन्दू राष्ट्र की अनिवार्यता’ के संदर्भ में हिन्दुओं में जागृति करने हेतु महाराष्ट्र में जागृति अभियान
-
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सामाजिक उपक्रम
![](https://www.hindujagruti.org/marathi/wp-content/uploads/sites/9/2017/05/parag_gokhale.jpg)
शिवणे (जिला पुणे) : छत्रपति शिवाजी महाराज ने केवल १६ वर्ष की आयु में मूट्ठीभर मावलों (सैनिक) के साथ रायरेश्वर की पिंड पर रक्त का अभिषेक कर ‘हिन्दवी स्वराज्य’ के स्थापना की शपथ ली। हिन्दुओं का उत्पीडन करनेवाली ५ पातशाहियों को नष्ट कर ‘हिन्दवी स्वराज्य’ की स्थापना की। अब हम सभी छत्रपति शिवाजी महाराज की भांति ‘हिन्दू राष्ट्र’ की स्थापना हेतु सिद्ध होकर उसका जागरण करेंगे। हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. पराग गोखले ने ऐसा आवाहन किया। तब सभी ग्रामवासियों ने ‘हिन्दू राष्ट्र’ हेतु संघटित होने का निश्चय किया ! शिवणे के ग्रामवासियों की ओर से २७ अप्रैल को आयोजित की गई सभा में वे, बोल रहे थे।
इस अवसरपर व्यासपीठ पर सर्वश्री ह.भ.प. विलास महाराज दळवी, तुकाराम टिळे एवं समिति के श्री. अशोक टिळे उपस्थित थे। इस सभा में गांव के धर्माभिमानी सर्वश्री विनायक टिळे, समीर गायकवाड, रामदास म्हस्के, नवनाथ घारे, दिनेश शिंदे, अविनाश देसले, अजिंक्य टिळेसहित २०० हिन्दुत्वनिष्ठ ग्रामवासी उपस्थित थे।
श्री. गोखले ने आगे कहा, ….
१. संस्कृत भाषा श्रेष्ठ एवं चैतन्यमय है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने छत्रपति संभाजी महाराज को संस्कृतप्रचुर भाषा में शिक्षा दी। इससे उन्होंने स्वभाषाभिमान कैसा होना चाहिए, यह दिखा दिया। हमें भी अपने बच्चों को स्वभाषा में शिक्षा देकर उनको समृद्ध बनाना होगा !
२. छत्रपति शिवाजी महाराज ने जिस प्रकार से लाल महल में घूसकर शाहिस्तेखान की उंगलिया काट दीं और उसको वहां से भाग जाने के लिए विवश किया, उसी प्रकार से आज हमें भारत में बसे बांग्ला देशी एवं रोहिंग्या मुसलमानों को निकाल बाहर कर देना चाहिए !
३. अफजलखान ने स्वराज्यपर आक्रमण करते समय पंढरपुर एवं तुळजापुर के मंदिरों को तोड दिया, उस समय छत्रपति शिवाजी महाराज ने उसके साथ आज के निधार्मिवादियों की तरह बातचीत कर या फिर क्रिकेट का खेल न खेलते हुए अपना प्रखर धर्माभिमान उसे दिखा दिया !
४. ‘लव्ह जिहाद’ का संकट बहुत बढ रहा है। ‘लव्ह जिहाद’ के माध्यम से प्रतिवर्ष भारत की ४.५ लाख हिन्दू लडकियों का धर्मांतरण किया जाता है। इस संकट को नष्ट करने हेतु ‘हिन्दू राष्ट्र’ की स्थापना ही होनी चाहिए !
क्षणचित्र
१. सभा के पहले शिवणे गांव में ढोल-ताशे की गूंज में सुशोभित रथ में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति की शोभायात्रा निकाली गई !
२. शिवणे ग्रामवासियों ने ‘हिन्दू राष्ट्र’ की स्थापना होनेतक संघटित होकर वैधानिक पद्धति से लडने की शपथ ली !
३. सभास्थलपर सनातन की ओर से सात्त्विक उत्पाद एवं ग्रंथों की प्रदर्शनी लगाई गई, उसे भी उत्स्फूर्त प्रतिसाद प्राप्त हुआ !
वैशिष्ट्यपूर्ण
१. सभा में रखे गए विचारों से प्रभावित होकर युवाओं ने करंज गांव में भी धर्मजागृति सभा के आयोजन की मांग की !
२. ग्रामवासियों ने एकमत से धर्माचरण हेतु प्रधानता लेकर ‘हैलो’ के स्थानपर ‘नमस्कार’ कहने की प्रतिज्ञा ली !
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात
‘हिन्दू राष्ट्र जागृति अभियान’ – सांगली की हिन्दू धर्मजागृति सभा को सहयोग करने का गवळीवाडी, ग्रामपंचायत सदस्योंद्वारा आश्वासन
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी के अमृतमहोत्सव के उपलक्ष्य में ‘हिन्दू राष्ट्र जागृति अभियान’ !
गवळीवाडी (मिरज) : ‘हिन्दू राष्ट्र जागृति अभियान’ के अंतर्गत यहां ४ मई को जाहिर ‘हिन्दू धर्मजागृति सभा’ का आयोजन किया गया है। सभा के नियोजन के हेतु यहां के श्रीकृष्ण मंदिर में २८ अप्रैल को बैठक का आयोजन किया गया था।
बैठक में ग्रामपंचायत सदस्या श्रीमती आंबूताई गवळी ने कहा कि,’ वे सभा में पूरा सहयोग देंगे !’
इस अवसर पर सर्वश्री लक्ष्मण गवळी, विष्णु गवळी, अरविंद गवळी, राजू गवळी, विक्रम गवळी, युवराज गवळी, अनिल गवळी, संजय गवळी, मुरलीधर गवळी, सुरेश गवळी, खंडेराजुरी के उपसरपंच श्री. रोकडे तथा हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता एवं सनातन संस्था के साधक उपस्थित थे। सभी ने यह सभा सफल करने का निश्चय व्यक्त किया।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात