Menu Close

राष्ट्र एवं धर्म पर आनेवाली आपत्तियों को रोकने हेतु हिन्दुओं को संघटित होना आवश्यक – श्री. दैवेश रेडकर, हिन्दू जनजागृति समिति

दोडामार्ग (जिला सिंधुदुर्ग, महाराष्ट्र) में ‘हिन्दू धर्मजागृति सभा’ !

सभा को संबोधित करते हुए समिति के श्री. दैवेश रेडकर

दोडामार्ग : दोडामार्ग तहसिल के सरगवे पुनर्वसन, झरे-२ के श्री खंडोबा सभागृह में २९ अक्तूबर को हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से हिन्दू धर्मजागृति सभा संपन्न हुई। उस समय समिति के श्री. दैवेश रेडकर संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने ऐसा प्रतिपादित किया कि, ‘इस्लाम खतरें में है’ ऐसा कहने के पश्चात सभी मुसलमान इकट्ठा होते हैं ! ईसाई भी उनके धर्म पर आनेवाली आपत्तियों के विरोध में आपसी मतभेदों का विस्मरण कर इकट्ठा होते हैं; किंतु जब हिन्दू धर्म पर पर आपत्ति आती है, उस समय हिन्दू अपना पद, पक्ष, संघटन, संप्रदाय, मतभेदों का विस्मरण कर संघटित नहीं होते ! इससे हिन्दुओं की संघटनात्मक शक्ति न्यून होने के कारण राष्ट्र एवं हिन्दू धर्म पर और अधिक आघात होते रहते है ! यदि इसे रोकना है, तो सभी हिन्दुओं को देव, देश तथा धर्म पर आनेवाली आपत्तियों को रोकने हेतु आपसी मतभेदों का विस्मरण कर धर्माधिष्ठित हिन्दू राष्ट्र की स्थापना करने हेतु संघटित रहना आवश्यक है !’

इस सभा का प्रारंभ होने से पूर्व सभागृह के सामने रहे छत्रपति शिवाजी महाराज के पुतले को यहां के नवनिर्वाचित सरपंच श्री. देवेंद्र शेटकर के हाथों पुष्पहार समर्पित किया गया।

श्री. रेडकर ने आगे कहा कि, ‘अन्य धर्मियों को उनके प्रार्थनास्थल पर धर्मशिक्षण दिया जाता है। अतः वे धर्म के साथ एकनिष्ठ रहते हैं। हिन्दुओं के मंदिर भी धर्मशिक्षण देनेवाले केंद्र हैं; किंतु आज वैसी परिस्थिति दिखाई नहीं देती। अतः सभी हिन्दुओं ने अग्रसर हो कर धर्मशिक्षण प्राप्त करने की आवश्यकता है ! ‘दैनिक सनातन प्रभात’ के माध्यम से सभीं हिन्दुओं को राष्ट्र एवं धर्म के संदर्भ में मार्गदर्शन किया जाता है, साथ ही धर्मशिक्षण भी दिया जाता है ! अतएव सभी हिन्दू सनातन प्रभात के वर्गणीदार हों !

सभा में उपस्थित धर्माभिमानी हिन्दू

क्षणिकाएं

१. इस सभा के लिए शिवशंभो प्रतिष्ठान के १० कार्यकर्ता उपस्थित थे।

२. सभा के पश्चात संपन्न हुई चर्चा में बजरंग दल, शिवशंभो प्रतिष्ठान के कार्यकर्ता, यहां के प्रतिष्ठित बेपारी श्री. शेखर वेटे एवं श्री. सुदन टोपले आदि उपस्थित थे।

३. जहां सभा संपन्न हुई, वहीं ५ नवंबर को दोपहर ३ बजे अढावा बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में आगे के कार्य की दिशा सुनिश्चित की जाएगी।

४. सभी हिन्दुत्वनिष्ठ संघटनों ने इसके पश्चात संघटित हो कर कार्य करने का निश्चित किया गया।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *