मळणगांव (जिला सांगली) में संपन्न हिन्दू धर्मजागृति सभा को धर्मप्रेमियों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद !
![](https://www.hindujagruti.org/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2016/11/manoj_khade320.jpg)
मळणगांव (तहसिल कवठेमहांकाळ) : यहां के छत्रपति शिवाजी चौक में ९ फरवरी को ७:१५ बजे छोटी धर्मजागृति सभा आयोजित की गई थी। उसमें हिन्दू जनजागृति समिति के पश्चिम महाराष्ट्र समन्वयक श्री. मनोज खाडये ‘राष्ट्र एवं धर्म की सद्यःस्थिति तथा उस पर उपाय’ इस विषय पर संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने ऐसा प्रतिपादित किया कि, ‘हिन्दू धर्म पर आनेवाली आपत्तियों के विरोध में संघटित रूप से प्रयास करना, यही समय की आवश्यकता है !’ सभा के लिए ३२० धर्मप्रेमी उपस्थित थे। सभा की संपूर्ण सिद्धता यहां के धर्मशिक्षा वर्ग के धर्माभिमानियों ने की थी !
मळणगांव के सरपंच तथा भूतपूर्व सैनिक श्री. भगवान सूर्यवंशी, उपसरपंच तथा कवठेमहांकाळ शिवसेना तहसिल उपप्रमुख श्री. संजय चव्हाण, श्री गणेश तरुण मंडल के कार्यकर्ता आदि मान्यवर उपस्थित थे। सभा के प्रारंभ में यहां के हिन्दूत्वनिष्ठ श्री. चंद्रकांत भोसले ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को पुष्पहार समर्पित किया। यहां के हिन्दूत्वनिष्ठ श्री. रमेश शिंदे ने पुष्पगुच्छ देकर श्री. मनोज खाडये को सम्मानित किया। तंटामुक्ति सभा के भूतपूर्व अध्यक्ष श्री. जगन्नाथ काटकर ने अग्रेसर होकर सभा के लिए अनुमति प्राप्त की।
![](https://www.hindujagruti.org/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2018/02/malangav_sabha_upasthiti.jpg)
विशेष घटना
धर्मशिक्षा वर्ग के हिन्दूत्वनिष्ठ श्री. आनंदराव मोरे ने अपने दोपहिए वाहन से मेगाफोनद्वारा आसपास के ६ गांवों में अविश्रांत परिश्रम लेकर प्रसार का दायित्व लिया। इस संदर्भ में श्री. मनोज खाडये ने विस्तृत रूप से बताकर उनकी प्रशंसा की !
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात