Menu Close

हिन्दू राष्ट्र स्थापना के लिए हिन्दू संगठित रूप से एवं संवैधानिक पद्धति से प्रयास करें ! – श्री. गोविंद चोडणकर

श्री ब्राह्मण राष्ट्रोळी देवस्थान, पेरशेतवाडो, गिरी, म्हापसा, गोवा में आयोजित हिन्दू धर्मजागृति सभा !

व्यासपीठ पर श्रीमती शुभा सावंत एवं सभा को सम्बोधित करते हुए श्री. गोविंद चोडणकर

म्हापसा : ईसाई भारत को ईसाई राष्ट्र बनाने का सपना देखते हैं, तो धर्मांध भारत को इस्लामी राष्ट्र बनाने की बात करते हैं, तो हिन्दू धर्मी हिन्दू राष्ट्र स्थापना का प्रयास क्यों न करें ? हिन्दू राष्ट्र एक व्यापक संकल्पना है ! समस्त विश्‍व को आनंद देनेवाले हिन्दू राष्ट्र की स्थापना हेतु हिन्दू संगठित रूप से एवं वैधानिक पद्धति से प्रयास करें ! हिन्दू जनजागृति समिति के उत्तर गोवा समन्वयक श्री. गोविंद चोडणकर ने ऐसा आवाहन किया।

२५ नवंबर को हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से श्री ब्राह्मण राष्ट्रोळी देवस्थान, पेरशेतवाडो, गिरी, म्हापसा में आयोजित हिन्दू धर्मजागृति सभा में वे मार्गदर्शन कर रहे थे। इस अवसर पर व्यासपीठ पर सनातन संस्था की श्रीमती शुभा सावंत ने साधना, धर्माचरण एवं सनातन संस्था को हो रहे विरोध के संदर्भ में मार्गदर्शन किया। श्रीमती दीपा महालकर ने श्रीमती शुभा सावंत का स्वागत किया, तो देवस्थान के कोषाध्यक्ष श्री. प्रदीप वसंत हळदणकर ने श्री. गोविंद चोडणकर का स्वागत किया। यह गोवा राज्य में आयोजित ७६वीं धर्मजागृति सभा थी। कु. चैताली हळदणकर ने सभा का सूत्रसंचालन किया।

सभा में उपस्थित धर्माभिमानी

क्षणिकाएं

१. सभा के आरंभ में अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण हो; इसके लिए प्रभु श्रीराम का नामजप एवं जयघोष किया गया।

२. विद्यालयीन पाठ्यक्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज का इतिहास समाविष्ट करने के लिए कुछ वर्ष पूर्व गोवा में महिलाआें ने आंदोलन चलाया था और उस आंदोलन का आरंभ इसी गिरी गांव से किया गया था। यह आंदोलन सफल हुआ था। श्रीमती शुभा सावंत ने इसका स्मरण दिलाकर यहां के महिलाआें की प्रशंसा की !

३. सभा में ‘हिन्दू जनजागृति समिति का हिन्दू राष्ट्र स्थापना का उल्लेखनीय कार्य’ यह ध्वनिचित्रचक्रिका दिखार्इ गई।

४. सभा के अंत में हिन्दू राष्ट्र स्थापना के लिए प्रतिबद्ध होने की प्रतिज्ञा ली गई !

५. स्वागतकक्ष पर शासन को प्रस्तुत करने के लिए ज्ञापन रखे गए थे। धर्माभिमानियों ने उन पर अपने हस्ताक्षर किए।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *