जमशेदपुर में राष्ट्र एवं धर्म के संदर्भ में जनजागरण
![](https://www.hindujagruti.org/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2020/02/P_Nilesh-Singbal_-Shambhu-Gaware.jpg)
जमशेदपुर (झारखंड) : हिन्दू जनजागृति समिति के धर्मप्रचारक पू. नीलेश सिंगबाळजी ने सुंदरनगर के शिवमंदिर में ‘आनंदी जीवन हेतु साधना’ इस विषय पर मार्गदर्शन किया। यहां के धर्मप्रेमी श्री. विष्णु अगरवाल ने इस प्रवचन का आयोजन किया था। यहां के जुगसलाई स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में ‘राष्ट्र एवं धर्म की वर्तमान स्थिति’ और ‘हिन्दू राष्ट्र की मुलभूत संकल्पना एवं आवश्यकता’ इन विषयों पर मार्गदर्शन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित धर्मप्रेमियों को हिन्दू जनजागृति के कार्य की जानकारी देनेवाली ध्वनिचित्रचक्रिका भी दर्शाई गई। यहां के धर्मप्रेमी श्री. अमित सारदा ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया।
बिस्टुपुर के महाराष्ट्र हितकारी मंडल में ‘तनावमुक्ति हेतु साधना’ इस विषय पर मार्गदर्शन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित हिन्दुत्वनिष्ठों ने ‘हिन्दू राष्ट्र स्थापना एवं उसकी आवश्यकता’के संदर्भ में अपनी शंकाओं का निराकरण करवा लिया। इस कार्यक्रम के आयोजन में महाराष्ट्र हितकारी मंडल के न्यासी श्री. दीपक पुरंदरे ने सहयोग दिया।
पू. सिंगबाळजी ने यहां के उद्योगपति, व्यावसायी, अधिवक्ता, मंदिर समिति के न्यासियोंसहित अन्य धर्मप्रेमी हिन्दुओं से संपर्क कर उनमें राष्ट्र एवं धर्म के प्रति जागृति की। इस अभियान में उनके साथ हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. शंभु गवारे भी सहभागी थे।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात