Menu Close

गणेश पंडाल से चिढे वडोदरा के धर्मांध, पीएम आवास से मिले घरों पर लहराया अरबी झंडा

सूरत के बाद वड़ोदरा में भी गणेश पंडाल निशाने पर है। वडोदरा के भायली में प्रधानमंत्री आवास योजना में मिले फ्लैट की बिल्डिंग पर गणेशोत्सव के दौरान अरबी झंडे फहराए जा रहे हैं। 10 टॉवर वाली इस सोसायटी में 450 घर हैं, इनमें से लगभग 48 घर मुस्लिम को और बाकी हिंदुओं को आवंटित किए गए हैं। बिल्डिंग पर अरबी झंडे फहराए जाने के बाद सोसायटी में तनाव की स्थिति बन गई है, मौके पर पुलिस मौजूद है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना वासना-भायली स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने अर्बन 7 टॉवर की है। इस योजना के तहत कुल 10 टॉवर बनाए गए हैं। इन्मने करीब 450 मकानों का निर्माण पूरा हो चुका है। इन घरों को निकाय द्वारा आवंटित किया गया है। इन 450 घरों में से 48 घर मुस्लिम समुदाय को आवंटित हैं।

जिन परिवारों को यहां मकान दिए गए हैं वो यहां रहने के लिए आ चुके हैं। गणेशोत्सव शुरू होने के बाद यहां रहने वाले हिन्दू परिवारों ने इनमें से F टॉवर में सार्वजनिक गणेश पंडाल लगाया है। यहां लोगों ने स्वेच्छा से भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की है। हालाँकि, यहां रहने वाले एक मुस्लिम को इससे दिक्कत हो गई।

रविवार (9 सितम्बर, 2024) को एक मुस्लिम शख्स ने गणपति पंडाल वाले टावर पर अरबी झंडा फहरा दिया। जब यहां रहने वाले बाकी हिन्दू निवासियों ने यह देखा तो उन्होंने इसका विरोध किया। उन्होंने पंडाल वाले टावर से अरबी झंडा उतारने को कहा लेकिन स्थानीय मुस्लिम यहां लड़ने के लिए आ गए और झंडा लगा रहने पर अड़ गए, उन्होंने धमकियाँ भी दी।

एक झंडा उतारा, 11 फहराएनितिन राजपूत ने आगे बताया, “यहां रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने झंडा फहराने का विरोध किया। हमने इसके बाद स्थानीय पार्षद को बुलाया और उन्होंने झंडा उतार दिया। हमें लगा कि मामला इसके बाद शांत हो गाया। लेकिन रात 11 बजे अचानक हमारी सोसायटी में मुस्लिम भीड़ जमा हो गई। उन लोगों ने धमकाया, डराया और 10 टॉवर पर अपने अरबी झंडे लगाए। इसके अलावा उन्होंने सोसायटी के गेट पर भी अरबी झंडा लगाया। वो कह कर गए कि झंडा नहीं उतरना चाहिए। उनके साथ की महिलाएँ गालियां दे रही थीं।”

दोबारा झंडा फहराते ही स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत एक बार फिर पार्षद नितिन डोंगा से शिकायत की। नितिन डोंगा ने मौके पर पहुँच कर झंडे फिर उतरवा दिए। इस घटना की जानकरी पुलिस तक पहुँची। पुलिस भी बड़े काफिले के साथ यहां पहुँची। इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों में आक्रोश है।

स्रोत : ऑप इंडिया

Related News