Menu Close

हिन्दुओं के विरोध के बाद नगर निगम ने मंडी की मस्जिद का अवैध निर्माण तोडने का दिया आदेश

  • नगर निगम कमिश्नर कोर्ट ने 30 दिन का समय दिया

  • हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

  • ‘सील की जाएगी अवैध निर्माण वाली मस्जिद’ – डिप्टी कमिश्नर का ऐलान

मंडी : जेल रोड मस्जिद मामले पर नगर निगम मंडी के आयुक्त कोर्ट ने आज फैसला सुना दिया है। आयुक्त एचएच राणा ने कहा कि, मस्जिद के अवैध ढांचे को गिराना होगा। फैसले के बाद प्रदर्शनकारी उग्र हो गए हैं। जेल रोड की तरफ अचानक भीड़ बढ़ने लगी है। धरने पर बैठे लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। जिला दंडाधिकारी अपूर्व देवगन ने सात वार्डों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लगाई है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस मसले को लेकर प्रदेश में शांति बनाई रखी जाएगी। इस पर सर्व समिति हुई है। शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखा जाए। मस्जिद को लेकर कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। प्रदर्शन कर रहे लोग ढांचा तोड़ने पर अड़ गए हैं। उपायुक्त ने मस्जिद का ढांचा सील करने के आदेश दिए हैं।

 

शिमला के संजौली में मस्जिद विवाद के बाद अचानक मंडी की जेल रोड में भी मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर तनाव बढ़ गया। शुक्रवार को मंडी में मस्जिद मामले पर हिन्दू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। इनकी मांग अवैध मस्जिद को गिराने की थी।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को छोटी काशी से बाहर करने की भी मांग की। इन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार की जमीन पर मस्जिद का निर्माण हुआ है। इसे तोड़ना ही होगा। सेरी मंच से आक्रोश रैली शुरू हुई और पूरे बाजार से होते हुए सकोडी चौक की ओर बढ़ी। हिंदू संगठनों के विरोध प्रदर्शन पर काबू पाने के लिए प्रशासन की तरफ से पानी की बौछार भी की गई।

स्रोत : जागरण

 

 

Related News