Menu Close

धारावी (मुंबई) में अवैध मस्जिद गिराने पहुंची BMC की टीम पर धर्मांधों की भीड का आक्रमण

पथराव और गाडियों में तोडफोड

तनाव के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के धारावी इलाके में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर तनाव फैल गया है। अवैध निर्माण की सूचना पर बृहन्नमुंबई नगर निगम (BMC) तोड़फोड़ करने पहुंची। इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। निगम की गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई है। हालात को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

दुनिया के सबसे बड़े स्लम इलाके धारावी में 90 फीट रोड पर 25 साल पुरानी एक मस्जिद है, जिसका नाम महबूब-ए-सुभानिया मस्जिद है। आरोप है कि इसमें अवैध निर्माण किया गया है। इसको गिराने के लिए BMC ने नोटिस दिया था। हालांकि, इस नोटिस का जबाव ना ही किसी मस्जिद कमिटी की ओर से दी गई और ना ही किसी मुस्लिम संगठन ने दिया।

आखिरकार BMC ने इसे गिराने की घोषणा की थी। इसकी जानकारी मिलते ही मुस्लिम समुदाय के लोग शुक्रवार (20 सितंबर 2024) की रात से ही सड़कों पर बैठ गए और पूरे रास्ते को जाम कर दिया। मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि यह मस्जिद बहुत पुरानी है। इसलिए इसे नहीं तोड़ा जाना चाहिए।

हालांकि, BMC की गाड़ियाँ जब अवैध निर्माण को तोड़ने पहुँचीं तो मुस्लिम समुदाय के प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों पर पथराव कर दिया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। इस पथराव में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, पुलिस अधिकारी मुस्लिमों को पथराव नहीं करने और ट्रैफिक नहीं रोकने का आग्रह किया है।

कहा जा रहा है कि ये सारा हंगामा एक चिट्ठी के सामने आने के बाद हुआ। धारावी इलाके में आई चिट्ठी में लिखा गया है कि ‘मस्जिद गिराने के लिए बीएमसी की टीम पुलिस के साथ 21 सितंबर को सुबह 9 बजे आने वाली है। इसलिए आप सभी लोगों से गुजारिश है कि मस्जिद की हिफाजत के लिए ज्यादा से ज्यादा तादाद में जमा हों।’ इसके बाद भारी संख्या में लोग धारावी में जमा हो गए।

वहीं, मस्जिद पर कार्रवाई को रुकवाने के लिए कॉन्ग्रेस अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड़ ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीएमसी की डिमोलीशन की नोटिस को लेकर मुलाकात की और लोगों की भावनाओं से अवगत कराया।

स्रोत : ऑप इंडिया

Related News