शिरसी (कर्नाटक) में हिन्दूसंगठन मेला संपन्न !
‘हिन्दू राष्ट्र’ स्थापित करने हेतु कार्यरत हिन्दू जनजागृति समिति एवं सनातन संस्था की पीठ पीछे खडे रहें ! – श्री. दिवाकर भट, भारत स्वाभिमान संगठन, चिक्कमंगळुरू
![व्यासपीठ पर बार्इं ओर से कु. स्फूर्ति बेनकनवारी, श्री. दिवाकर भट एवं श्री. विवेक पै](https://www.hindujagruti.org/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2016/08/Sirsi_Hindusanghatan.jpg)
शिरसी (जि. उत्तर कन्नड, कर्नाटक) : पूरे भारत में, मैं हिन्दू हूं, ऐसा नि:संकोच रूप से कहनेवाली केवल हिन्दू जनजागृति समिति है !
उसी प्रकार देश में हिन्दू संस्कृति की रक्षा हेतु कार्य करनेवाली भी केवल सनातन संस्था ही है। केवल हिन्दू समाज हेतु कार्य करनेवाली ऐसी संस्था के विरोध में कोई प्रमाण अथवा अपराध प्रविष्ट नहीं किया गया है। फिर भी उस पर प्रतिबंध लगाने की मांग करना अन्यायपूर्ण है। इसलिए ‘हिन्दू राष्ट्र’ स्थापित करने हेतु कार्यरत हिन्दू जनजागृति समिति एवं सनातन संस्था के पीछे खडे रहना चाहिए।
चिक्कमंगळुरू के भारत स्वाभिमान संगठन के प्रांतीय प्रभारी श्री. दिवाकर भट ने ऐसा आवाहन किया।
गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से कर्नाटक के उत्तर कन्नड जिले के शिरसी में कर्जगी कल्याण सभागृह में हिन्दूसंगठन मेले का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में २०० से भी अधिक धर्माभिमानी उपस्थित थे।
इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. विवेक पै एवं समिति प्रणित रणरागिणी शाखा की कु. स्फूर्ति बेनकनवरी ने भी मार्गदर्शन किया।
इस समय सनातन संस्था के संस्थापक परात्पर गुरु डॉ. जयंत आठवलेजी एवं महर्षि के संदेशों पढ़ कर सुनाया गया।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात