सोलापुर धर्मजागृति सभा में धर्माभिमानियों का सम्मान
सोलापुर : हिन्दूत्वनिष्ठों की बैठकों का आयोजन करनेवाले धर्माभिमानी श्री. सिद्राम चरकुपल्ली ने धर्मसभा की सेवा में भी नेतृत्व किया। इस निमित्त उनका सम्मान ह.भ.प. इंगळे महाराजद्वारा किया गया। श्री. प्रशांत सलगरे अपंग होते हुए भी एक पैर से वे सभा के प्रसार कार्य में उत्स्फूर्तता से सम्मिलित हुए। साथ ही वे अपने ग्रामस्थों को भी सभा स्थल पर साथ में लेकर आए थे। श्री. सलगरे का सम्मान भी ह.भ.प. इंगळे महाराज के हाथों किया गया।
![](https://www.hindujagruti.org/marathi/wp-content/uploads/sites/9/2016/12/Sidram_Satkar.jpg)
![](https://www.hindujagruti.org/marathi/wp-content/uploads/sites/9/2016/12/Prashant_Satkar.jpg)
विशेष : सोलापुर की हिन्दू धर्मजागृति सभा का प्रक्षेपण फेसबुक के माध्यम से ‘लाइव्ह’ भी किया गया। ११ सहस्र से अधिक धर्माभिमानियों ने उसका लाभ ऊठाया।
धर्मसभा के लिए उपस्थित मान्यवर : छात्र सेना के श्री. लहु गायकवाड, कवठळे के सरपंच श्री. सुरेश नरोटे, मनसे छात्र सेना के श्री. अमर कुलकर्णी, शिंगडगांव के सरपंच श्री. मल्लिकार्जुन पनशेट्टी, माढा भाजपा तहसिल अध्यक्ष श्री. योगेश पाटिल
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात