Menu Close

‘हिन्दू धर्म’ की रक्षा के लिए ‘हिन्दू’ हो कर संघटित हों – श्री. शशिधर जोशी, हिंदु जनजागृती समिती

पिंपळस-राम (नाशिक) में ‘हिन्दू धर्मजागृति सभा’

दीपप्रज्वलन करते हुए दाईं ओर से कु. मृणाल जोशी, श्रीमती वैशाली कातकाडे, श्री. शशिधर जोशी

पिंपळस-राम (नाशिक) : यहां आयोजित ‘हिन्दू धर्मजागृति सभा’ को हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. शशिधर जोशी संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने ऐसा प्रतिपादित किया कि, ‘किसी एक समय पृथ्वी पर केवल हिन्दू धर्मियों का राज्य था; किंतु आज विश्व में एक भी ‘हिन्दू राष्ट्र’ शेष नहीं रहा है। यदि ऐसी ही स्थिति रही, तो भविष्य में ५० वर्ष पश्चात ‘हिन्दू धर्म था’ ऐसे कहने का ही समय आएगा ! अतः समस्त हिन्दुआें को केवल एक ‘हिन्दू’ के रूप में संघटित होना आवश्यक है !’

उस समय छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को पुष्पहार समर्पित किया गया। वेदमूर्ति श्री. निखील कुलकर्णी ने वेदमंत्रपठन किया। सभा के लिए २०० से भी अधिक धर्माभिमानी हिन्दू उपस्थित थे।

अत्याचारों का सामना करने हेतु स्वसंरक्षण प्रशिक्षण प्राप्त करें ! – श्रीमती वैशाली कातकाडे, रणरागिणी शाखा

आज महिलाओं पर अत्याचार हो रहें हैं, किंतु कोई भी आवाज नहीं उठाता। आज के कानून में महिलाओं को त्वरित न्याय प्राप्त होने की संभावना नहीं है। छत्रपति शिवाजी महाराज के स्वराज्य में अब माता-बहनों की सुरक्षा संकट में आयी हैं। उसके लिए स्वयं महिलाएं तथा युवतियों को स्वसंरक्षण प्रशिक्षण प्राप्त करना आवश्यक हुआ है !

सनातन को विरोध करनेवालों, . . . यह ध्यान में रखें – कु. मृणाल जोशी, सनातन संस्था

हिन्दुआें को जागृत करनेवाली सनातन संस्था को पुरोगामी, नास्तिकवादी विरोध कर रहे हैं। हिन्दुआें को धर्म का नवचैतन्य प्रदान करनेवाली सनातन संस्था को विरोध प्रदर्शित किया जा रहा है; किंतु वे यह बात ध्यान में रखें कि, उन्होंने ही अनेक बार भारतीय संविधान के विपरीत कृत्य कर कानून की धज्जियां उड़ाई है !

विशेष : यहां के धर्मशिक्षण वर्ग की युवतियों ने दायित्व से सभा का उत्कृष्ट नियोजन किया था ! (धर्म हेतु सक्रिय युवतियों का अभिनंदन ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात)

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Related News

0 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *