Menu Close

हिन्दुओ, गौरवशाली इतिहास का अनादर रोकने हेतु धर्मतेज जागृत करें – श्री. प्रशांत जुवेकर, हिन्दू जनजागृति समिति

वसुसायगांव (जिला संभाजीनगर) में ‘हिन्दू धर्मजागृति सभा’ संपन्न !

संभाजीनगर : यहां के वसुसायगांव (जिला संभाजीनगर) में आयोजित की गई हिन्दू धर्मजागृति सभा को हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. प्रशांत जुवेकर संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने ऐसा प्रतिपादित किया कि, ‘आज कुछ संगठन हमारे वीरपुरुषों के नामों का उपयोग कर इतिहास का अनादर करने का षडयंत्र रच रहे हैं। हमारा शौर्यशाली इतिहास नामर्द करने का यह प्रकार अत्यंत संतापजनक है ! हिन्दवी स्वराज्य संस्थापक छत्रपति शिवराय को ‘निधर्मी’ (सेक्युलर) के रूप में प्रसारित करना, यह इतिहास के साथ प्रतारणा है। उसके लिए संघटित होना ही समय की आवश्यकता है। हिन्दुओं को भी अब धर्मशास्त्रानुसार धर्माचरण कर स्वयं में अंतर्भूत धर्मतेज जागृत करना आवश्यक है !’ इस समय हिन्दू जनजागृति समिति प्रणित रणरागिणी शाखा की श्रीमती छाया देशपांडे ने भी मार्गदर्शन किया।

इस सभा के लिए गांव के २७५ से भी अधिक धर्माभिमानी उपस्थित थे।

सभा के आरंभ में दीपप्रज्वलन कर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को पुष्पहार समर्पित किया गया। समिति का परिचय श्री. किशोर जगताप ने किया। सूत्रसंचालन कु. चैताली डुबे ने किया। इस समय कु. प्रियांका लोणे ने उपस्थितों को ‘हिन्दू राष्ट्र स्थापना’ की प्रतिज्ञा दी।

क्षणिकाएं

१. सभा के पश्चात संपन्न हुए आढावा बैठक के लिए ४९ धर्माभिमानी उपस्थित थे।

२. धर्माभिमानियों ने गांव में धर्मशिक्षण वर्ग आरंभ करने की मांग की।

विशेषताएं

१. गांव में धर्माभिमानी युवक सक्रिय हैं। उन्होंने स्वयं ही आसपास के ८ गांवों में सभा का प्रसार कर सभा का आयोजन भी किया। साथ ही उन युवकों ने सभा के दिन प्रातः वाहनफेरी आयोजित कर सभा के संदर्भ में जनजागृति भी की !

२. सभा का आयोजन जिला परिषद के मैदान में किया गया था। सभा के समय पर ही उस स्थान की अनुमती अस्वीकृत की गई थी; किंतु उन युवकों ने अन्य स्थान पर सभा आयोजित कर सभा सफलता से संपन्न कर दिखाई !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *