अल्प जनसंख्या होते हुए भी तुजारपुर जैसे गांव की ‘हिन्दू धर्मजागृति सभा’ में ३०० से भी अधिक हिन्दू धर्माभिमानियों का उत्स्फूर्त सहभाग !
![](https://sanatanprabhat.org/marathi/wp-content/uploads/sites/3/2017/03/Tmon01a.jpg)
तुजारपुर – ईश्वरपुर (जिला सांगली, महाराष्ट्र) : देव, देश एवं धर्म के प्रति शौर्य का प्रदर्शन करने हेतु भारतीय सक्षम हैं। गांडीवधारी अर्जुन, छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप, रानी लक्ष्मीबाई जैसे अनेक महापुरुषों पर हरएक भारतीय को गर्व है। आज हिन्दुओं के सामने आतंकवादसहित अनेक समस्याएं खडी हैं। अतः ऐसी स्थिति में भारतीय समाज को उसके ‘सिंह’ होने की और उसमें व्याप्त शौर्य का प्रदर्शन करने का भान कराना होगा। रणरागिणी शाखा की श्रीमती गौरी खिलारे ने ऐसा मार्गदर्शन किया। तुजारपुर में ग्रामपंचायत सामने के प्रांगण में आयोजित हिन्दू धर्मजागृति सभा को वो, संबोधित रही थी।
इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति की श्रीमती मधुरा तोफखाने ने भी मार्गदर्शन किया। श्रीमती गौरी खिलारे एवं श्रीमती मधुरा तोफखाने के हाथों दीपप्रज्वलन किया गया। इस सभा में ३०० से भी अधिक हिन्दू धर्माभिमानी उपस्थित थे।
श्रीमती मधुरा तोफखाने ने वर्तमान में हो रही गतिविधियां तथा उसपर ‘हिन्दू राष्ट्र’ की स्थापना करना ही कैसा उत्तर है, इसके सहित अन्य समस्याओं का प्रस्तुतीकरण किया। उपस्थितों को यह सभा बहुत अच्छी लगने के कारण सभी अंततक शांति से सभा को सुन रहे थे। उसमें से अनेक जिज्ञासुओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया, तो अनेक लोगों ने धर्मशिक्षा से संबंधित फलकों को गंभीरता के साथ पढ लिया। इस सभा में कुछ वयस्क लोग भी उपस्थित थे। कु. उज्ज्वला खेराडकर ने सूत्रसंचालन किया, तो कु. प्रतिभा तावरे ने समिति के कार्य का परिचय करवाया। सभा में महिलाओं की उपस्थिति लक्षणीय थी।
![](https://sanatanprabhat.org/marathi/wp-content/uploads/sites/3/2017/03/Tmon01.jpg)
क्षणचित्र
१. सभा के पश्चात मान्यवरों के साथ विचार-विमर्श करने हेतु ४० से भी अधिक धर्माभिमानी उपस्थित थे। उन्होंने अपनी शंकाओं का निराकरण करा लिया। इस समय मालेवाडी एवं बोरगाव के लिए भी सभा की मांग की गई।
२. यहां के ग्रामवासियों ने कहा कि, राजनीतिक दलों की सभा में भी इतने लोग उपस्थित नहीं होते !
३. गांव के सरपंच एवं पुलिसपाटिल ने सभा के कारण प्रभावित होकर ऐसा कहा कि, ‘आगे के किसी भी उपक्रमों के लिए आपको हमारा समर्थन रहेगा !’
४. सभा के लिए विद्दयुत यंत्रणा, व्यासपीठ हेतु आवश्यक सामग्री, बैठने के लिए तलवटी, साथ ही अन्य सभी सामग्री गांव के ही हिन्दू धर्माभिमानियों ने उपलब्ध करवाई। सभा हेतु गणेशमंडल, श्री शिवप्रतिष्ठान एवं वारकरी संप्रदाय ने सहयोग दिया।
५. धर्मसभा पश्चात ईश्वरपुर की महिलाओं को उनके गांव पहुंचाने हेतु कुछ धर्माभिमानियों ने वाहन का प्रबंध किया।
विशेष
१. गांव में जवार की (एक फसल) कटाई का काम चल रहा है, तथापि इस काम को रूकवाकर अनेक लोग सभा में उपस्थित रहे। (जवार की कटाई होते हुए भी हिन्दू धर्मजागृति सभा में उपस्थित होनेवाले सभी हिन्दू धर्माभिमानियों ने सभी के सामने यह एक आदर्श रखा है ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात)
२. आज की सभा अभुतपूर्व थी ! सभास्थलपर बहुत चैतन्य प्रतित हो रहा था, ऐसा अनेक उपस्थितों ने बताया !
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात