Menu Close

लव जिहाद : राहुल नाम लेकर आरिफ ने किया युवती का शारीरिक शोषण, अब युवती हुई गर्भवती

बुलंदशहर : मुस्लिम समुदाय के युवक ने नाम बदलकर विवाहिता को अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर ढाई साल तक शारीरिक शोषण करता था। सोमवार को युवती ने प्रभारी एसएसपी/एसपी सिटी से न्याय की गुहार लगाई है।

मामला गुलावठी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। पीड़ित युवती का ३ साल पहले गाजियाबाद निवासी एक युवक के साथ विवाह हुआ था। युवती का आरोप है कि, उसका पति उसके साथ मार-पिटाई करता था। विवाह के ६ माह बाद ही दोनों का डाइवोर्स हो गया। पीड़ित युवती ने बताया कि, तभी राहुल नाम का एक युवक उसे मिला और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोस्ती प्यार में बदल गई। पीड़ित महिला ने बताया कि, आरोपी राहुल (आरिफ) ने नाम बदलकर उसे पिछले ढाई साल से शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

पीड़ित महिला की मानें तो आरोपी आरिफ उसे नोएडा, हापुड, देहली और बुलंदशहर में कमरे लेकर रखता था। पीड़िता ने बताया कि, आरिफ ने विवाह का झांसा देकर उसके साथ रेप किया और उसके गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया। महिला का आरोप है कि, उसके बाद भी आरोपी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब वह दो माह की गर्भवती है। पीड़िता ने बताया कि, विवाह के लिए दाबाव डालने पर आरोपी युवक ने उसे छोड़ दिया। पीड़िता की मानें तो आरोपी आरिफ ने १५ दिन पहले सगाई कर ली। पीड़ित युवती ने सोमवार को प्रभारी एसएसपी/एसपी सिटी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि गुलावठी थाने की पुलिस ने पीटने की धमकी देकर उसे कोतवाली से भगा दिया।

स्त्रोत : पत्रिका

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *