Menu Close

तेजी से समाप्त हो रहा है इंसानों का समय, अगले १०० सालों में छोड़नी होगी पृथ्वी : स्टीवन हॉकिंग

लंदन : प्रसिध्द भौतिकशास्त्री स्टीवन हॉकिंग ने दावा किया है कि, पृथ्वी और मानवता के लिए समय तेजी समाप्त हो रहा है। बीबीसी की शुरू होने जा रही एक नई सीरीज में उन्होंने कहा है कि, मौसम में हो रहे बदलावों, ऐस्टरॉइड्स के टकराने और बढ़ती जनसंख्या के खतरे के चलते इंसानों को अगले सौ सालों में एक नए ग्रह पर बसने की आवश्यकता होगी।

‘एक्सपिडिशन न्यू अर्थ’ (नई पृथ्वी की खोजयात्रा) नाम की इस डॉक्युमेंट्री में प्रोफेसर हॉकिंग और उनके पुराने स्टूडेंट क्रिस्टॉफे गैलफॉर्ड दुनिया की सैर कर पता लगाएंगे कि, इंसान अंतरिक्ष में कैसे खुद को जिंदा रख सकता है। इसी सीरीज में प्रोफेसर ने दावा किया कि, धरती और इस पर रह रहे इंसानों का समय पूरा हो रहा है। उन्हें जिंदा रहने के लिए इसे छोड़ना होगा।

पिछले महीने ही हॉकिंग ने चेतावनी दी थी कि, तकनीक के साथ तेजी से बढ़ रही इंसानों की आक्रमक प्रवृत्ति हमें न्यूक्लियर या बायलॉजिकल वॉर के माध्यम से तबाह कर सकती है। उन्होने कहा कि, केवल एक ‘वैश्विक सरकार’ ही इस ‘नजदीकी विनाश’ को रोक सकती है। उन्होंने आशंका जताई थी कि, इंसानों में एक प्रजाति के रूप में जिंदा रहने के गुणों की कमी हो सकती है।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *