Menu Close

शिकागो के हॉटेल में अनिष्ट शक्तीयोंका वास्तव्य

एअर इंडिया के कर्मचारीयों का दावा

नास्तिकवादी लोगों का इस विषय में क्या कहना है ? – सम्पादक, हिन्दूजागृति

शिकागो : एयर इंडिया के क्रू ने शिकागो के एक विश्रामालय में भूत होने का दावा करते हुए मैनेजमेंट को उनका विश्रामालय बदलने की अपील का एक पत्र भी लिखा है। तथापि कंपनी ने इस मामले की जांच करने का विश्वास दिलाया है।

मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया के डिप्टी चीफ केबिन ने शिकागो के एक विश्रामालय में नकारात्मक ऊर्जा होने का उल्लेख करते हुए लिखी चिट्ठी में डर के कारण कई लोगों को कमरा शेयर करने पर कष्ट का भी उल्लेख किया है। उन्होंने ख़त में अपनी शिकायत का खुलासा करते हुए लिखा कि, इस विश्रामालय में भूतिया गतिविधियों के बारे में ऑनलाइन भी जानकारी दी गई है, फिर भी इस विश्रामालय के साथ अनुबंध किया गया। डिफ्टी चीफ केबिन ने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि नवंबर २०१६ से इस विश्रामालय में आ रहा हूं और हर बार कुछ न कुछ बुरा होता है। उन्होंने एयर इंडिया से यह विश्रामालय बदलने का भी अनुरोध किया है।

बता दें कि एयर इंडिया के डिप्टी चीफ केबिन इस कदर खौफ़जदा हैं कि, उन्होंने विश्रामालय के बदले जाने तक शिकागो की फ्लाइट में ड्यूटी पर ना लगाने का भी निवेदन किया है। एयर इंडिया के प्रवक्‍ता धनंजय कुमार ने ऐसा खत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि, मामले की जांच चल रही है और हम शिकागो स्‍टेशन के संपर्क में हैं।

स्त्रोत : न्यूज  ट्रॅक

 

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *