Menu Close

पारगांव (जिला कोल्हापुर) में धर्मप्रेमियोंद्वारा आयोजित की गई सभा को २०० से भी अधिक जिज्ञासुओं का उत्स्फूर्त प्रतिसाद !

श्री. मनोज खाडये

पारगांव (जिला कोल्हापुर) : यहां के धर्मप्रेमियों ने श्रावणी सोमवार के उपलक्ष्य में हिन्दुओं को ‘हिन्दू धर्म का महत्त्व, हिन्दू धर्म की सद्य:स्थिती पर उपाय तथा धर्मरक्षा’ इस संदर्भ में जानकारी देने हेतु १४ अगस्त को यहां एक सभा का आयोजन किया था।

हिन्दू जनजागृति समिति के पश्चिम महाराष्ट्र समन्वयक श्री. मनोज खाडये ने उपस्थितों को धर्म पर आनेवाली आपत्तियों के संदर्भ में मार्गदर्शन कर धर्मरक्षा हेतु ‘हिन्दू राष्ट्र की आवश्यकता’ इस विषय पर मार्गदर्शन किया। उस समय कोल्हापुर के हिन्दू जनजागृति समिति के समन्वयक श्री. किरण दुसे ने ‘धर्मशिक्षा की आवश्यकता’ इस विषय पर उपस्थितों को मार्गदर्शन किया। इस सभा का लाभ २०० से भी अधिक जिज्ञासुओं ने ऊठाया।

सभा का आयोजन धर्मप्रेमी श्री. महेश सुतार ने किया, साथ ही धर्मप्रेमी सर्वश्री सूरज पाटिल, स्वरूप पाटिल, सुहास पाटिल, नेताजी पाटिल, अभिजित मोहिते, शुभम निकम, निवास पाटिल, संतोष पाटिल, विजय लोखंडे, डॉ. राहुल मोरे ने सभा के आयोजन में सहाय्यता की। इस सभा में श्री. मनोज खाडये का सम्मान हातकणंगले पंचायत समिति सदस्य श्री. शिवाजी सिदयू ने, तो उद्योगपति तथा स्थापत्य अभियंता श्री. आनंद पाटिल का सम्मान डॉ. राहुल मोरे ने, साथ ही श्री. किरण दुसे का सम्मान स्थापत्य अभियंता श्री. किशोर पाटिल ने किया। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. प्रसाद कुलकर्णी ने किया।

क्षणिकाएं

१. सभा स्थान पर लगाई गई सनातन की सात्विक उत्पादों तथा ग्रंथ प्रदर्शनी को जिज्ञासुओंद्वारा अच्छा प्रतिसाद प्राप्त हुआ।

२. स्थानीय युवकों ने समाज में से अर्पण इकट्ठा कर सभा के पश्चात महाप्रसाद की व्यवस्था की थी।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *