Menu Close

वास्को (गोवा) : भगवे ध्वज का अज्ञातोंद्वारा अनादर तो पुलिस ने ध्वज को उखाडकर उसे पुनः न लगाने की दी हिन्दुओं को धमकी !

पोर्तुगीज कालीन ‘सालाजारशाही’ का स्मरण करा देनेवाले गोवा पुलिसकर्मी !

धर्माभिमानी हिन्दुओं ने संघटित हो कर घुमटी के निकट पुनः ध्वज को खडा किया !

संघटितता का आविष्कार दर्शाते हुए वास्को के धर्माभिमानी हिन्दू !

वास्को : यहां की पुलिस वसाहत के निकट के श्री ब्राह्मणदेव की घुमटी के निकट खडे किए गए ध्वज का अज्ञातोंद्वारा अनादर किया गया था। इस संदर्भ में पुलिस थाने में परिवाद प्रविष्ट करने गए हिन्दुओं के साथ वास्को के पुलिस निरीक्षक नोलास्को रापोज ने अपमानजनक व्यवहार किया, साथ ही उन्होंने हिन्दुओं को यह धमकी भी दी कि उन्होंने यदि वहां पुनः भगवा ध्वज खडा किया, तो उनको उसके परिणाम भुगतने पडेंगे ! (पुलिसकर्मियों में भगवे ध्वज को लेकर इतना द्वेष क्यों ? भगवा ध्वज पुनः लगाने पर गंभीर परिणामों की धमकी देनेवाले पुलिस निरीक्षक को गोवा में पोर्तुगीजों का राज्य है, ऐसा लगता है, क्या ? – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात)

पुलिस निरीक्षक रापोज ने स्वयं आकर उस ध्वज को उखाडकर उसे अपने साथ लेकर गए। इस घटना के संदर्भ में हिन्दुओं में तीव्र प्रतिक्रियाएं उठने के पश्‍चात हिन्दुओं ने संघटित होकर श्री दामोदरदेवता से मन्नत मांगकर ध्वज की शोभायात्रा निकाल कर ध्वज को वहींपर पुनः खडा किया ! (वास्को के धर्माभिमानी हिन्दुओं से अन्यत्र के हिन्दुओं को भी बोध लेना चाहिए ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात)

विस्तृत समाचार ऐसा है कि, श्री ब्राह्मणदेवता की घुमटी से ही वास्को के प्रसिद्ध श्री दामोदर भजन सप्ताह के बाजारकर मंडल का चित्ररथ और फेरी का प्रारंभ किया जाता है। दशहरे के दिन इस स्थान पर रहे भगवे ध्वज का किसी अज्ञातोंद्वारा अनादर किया गया। इसके पश्‍चात स्थानीय हिन्दू इस घटना के संदर्भ में वास्को पुलिस थाने में परिवाद प्रविष्ट करने हेतु गए। तब थाने के पुलिस निरीक्षक रापोज ने हिन्दुओं के साथ अपमानजनक व्यवहार किया। उसके पश्‍चात निरीक्षक रापोज ने स्वयं घटनास्थल आकर वहां के ध्वज को उखाडकर अपने साथ ले गए ! (पर्रीकर शासन इस पुलिस निरीक्षक के विरोध में कोई कार्रवाई करेगी अथवा नहीं ? – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात) साथ ही उन्होंने हिन्दुओं को उस स्थान पर पुनः भगवा ध्वज खडा न करने की धमकी भी दी ! इस घटना का निषेध करने हेतु समस्त हिन्दू संघटित हो गए। सभी हिन्दुओं ने ७ अक्तूबर की सुबह १० बजे पहले वास्को के प्रसिद्ध श्री दामोदर मंदिर जा कर देवता से मन्नत मांगी और ध्वज की शोभायात्रा निकालकर उसकी श्री ब्राह्मणदेवता मंदिर की घुमटी के निकट वहीँ स्थान पर पुनर्स्थापना की !

इस शोभायात्रा में हिन्दुओं ने श्री दामोदरदेवता का जयघोष किया। ध्वज की पुनर्स्थापना के पहले पंचमोपचार पूजा कर उसको पुनः खडा किया गया। घटनास्थल पर लगभग १०० हिन्दू उपस्थित थे। (वहां के हिन्दुओं ने संबंधित पुलिस निरीक्षक के विरोध में विधिजन्य कार्रवाई होने तक ध्यान दिया, तो ही और कोई पुलिसकर्मी पुनः इस प्रकार का उद्दंड व्यवहार करने का साहस नहीं दिखा पाएगा ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात)

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *