हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा ‘राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन’ के माध्यम से किए जा रहे कार्य को सभी सहयोग दें ! – डॉ. विष्णु त्रिपुटे
![](https://www.hindujagruti.org/marathi/wp-content/uploads/sites/9/2017/10/faltan_satara_andolan.jpg)
फलटण : भारत में बडी संख्या में घुसपैठ हो रही है। अबतक बंगाल के राज्यकर्ताओं ने मतों की राजनीति के लिए तुष्टिकरण की नीति अपनाई है। उनको अपनी मतों की राजनीति के लिए घुसपैठी मुसलमानों की आवश्यकता है ! उसके कारण वो ‘उनका’ पक्ष ले रहे हैं। यहां के मुसलमान अन्य मुसलमान राष्ट्रों के मुसलमानों की अपेक्षा अधिक सुरक्षित हैं। अतः रोहिंग्या मुसलमानों को भारत से बाहर निकाल देना चाहिए। उसके लिए हिन्दू जनजागृति समिति आंदोलन के माध्यम से बहुत अच्छा कार्य कर रही है। अतः सभी हिन्दुओं को इस कार्य में सहयोग देना चाहिए ! भाजपा के डॉ. विष्णु त्रिपुटे ने ऐसा आवाहन किया। १४ अक्तूबर को यहां के गजानन चौक पर किए गए ‘राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन’ में वे ऐसा बोल रहे थे।
इस अवसर पर शिवसेना के श्री. विठ्ठल बिडवे उपस्थित थे। इस समय समिति के कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे।
भारत में घुसपैठ किए हुए रोहिंग्या मुसलमानों को भारत से तुरंत बाहर निकाल देना चाहिए, हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करनेवाले वक्तव्य देनेवाले प्रा. के.एस. भगवान के विरोध में कार्रवाई की जानी चाहिए, साथ ही किले सिंहगड के सुधारकार्य में किए गए भ्रष्टाचार के प्रकरण में सभी दोषियों के विरोध में कार्रवाई की जाए, इस आंदोलनद्वारा ये भी मांगे रखी गईं।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात