Menu Close

हर एक व्यक्ति को राष्ट्र-धर्म कार्य हेतु अपना समय देना आवश्यक – श्री. संतोष देसाई, हिन्दू जनजागृति समिति

चर्चासत्र में संबोधित करते हुए समिति के श्री. संतोष देसाई

ईश्‍वरपुर (जिला सांगली, महाराष्ट्र) : आज के दिन राष्ट्र एवं धर्म पर विविध माध्यमोंद्वारा आघात हो रहे हैं। हिन्दुओं को धर्मशिक्षा न मिलने से वो इन आघातों के विरोध में कुछ करते हुए दिखाई नहीं देते। आज हिन्दुओं के सामने लव जिहाद, लैंड जिहाद, गोहत्याएं, धर्मपरिवर्तन जैसी अनेक समस्याएं हैं। ऐसे समय में धर्मशिक्षा लेना, साथ ही हरएक व्यक्ति को राष्ट्र-धर्म कार्य हेतु अपना समय देना आवश्यक है। हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. संतोष देसाई ने ऐसा प्रतिपादित किया। वे, यहां के धर्माभिमानी हिन्दुओं के लिए १९ नवंबर को हिन्दू जनजागृति समिति के नेतृत्व में विविध विषयों पर परिचर्चा का आयोजन किया गया था, उसमें बोल रहे थे।

इस अवसर पर उपस्थित हिन्दुओं ने राष्ट्र एवं धर्म हेतु नियमित रूप से समय देने का निश्‍चय व्यक्त किया।

श्री. राजाराम रेपाळ ने ‘आनंदी जीवन हेतु अध्यात्म’ इस विषय पर मार्गदर्शन किया। सांगली जिला अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष, साथ ही हिन्दू विधिज्ञ परिषद के सदस्य अधिवक्ता श्री. समीर पटवर्धन ने हिन्दू धर्म पर हो रहे आघात, साथ ही धर्माभिमानियों को यह विश्‍वास दिलाया की, धर्मकार्य करते समय हिन्दुओं को आनेवाली कानूनी समस्याओं में सहायता के लिए हिन्दू विधिज्ञ परिषद सदैव सिद्ध है !

इस परिचर्चा में श्रीशिवप्रतिष्ठान हिन्दुस्थान के श्री. बाळासाहेब गायकवाड, सेनापती श्री. अशोक वीरकर, श्री. उदय चव्हाण, श्री. महादेव पेठकर, शिवसेना के श्री. आकाश पाटिल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर्वश्री धनंजय भोसले, अभिषेक जंगम, सुजित शिंदे, ईश्‍वरपुर अधिवक्ता संघटन के अधिवक्ता श्री. शशांक माने, अधिवक्ता श्री. आनंद देसाई, पाटीदार समाज के सर्वश्री किरीटभाई पटेल, हेमंत पटेल, विपुल पटेल भाजपा के श्री. अर्जुन बाबर, हिन्दू धर्माभिमानी श्री. प्रदीप पाटिल सहित २२ से भी अधिक हिन्दुत्वनिष्ठ उपस्थित थे।

संदर्भ : दैनिक सनातन प्रभात

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *