![](https://www.hindujagruti.org/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2018/01/Aanand_Jakhotia320.jpg)
नौनी (जबलपुर, मध्य प्रदेश) : हिन्दू जनजागृति समिति के मध्य प्रदेश तथा राजस्थान राज्य समन्वयक श्री. आनंद जाखोटिया ने युवकों को पाश्चात्त्य कुपरंपराओं से दूर रहने का आवाहन किया। यहां हाल ही में युवकों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उसमें उन्होंने ऐसा आवाहन किया। श्री. जाखोटिया ने आगे कहा, ‘‘युवकों ने स्वयं भी पाश्चात्त्य कुपरंपराओं का अनुकरण नहीं करना चाहिए तथा इस संदर्भ में दूसरों का भी उद्बोधन करना चाहिए। साथ ही हरएक युवक के लिए धर्माचरण भी आवश्यक है !’’
इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के मध्य प्रदेश के समन्वयक श्री. योगेश व्हनमारे ने उपस्थित युवकों का ‘हिन्दू राष्ट्र स्थापना का महत्त्व’ इस विषय पर मार्गदर्शन किया। इस कार्यक्रम में १७ युवक उपस्थित थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्री. नितीन पटेल एवं श्री. दिलीप पाठक ने इस मार्गदर्शन के आयोजन में प्रधानता ली।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात