Menu Close

मध्यप्रदेश में, हिन्दू जनजागृति समिति का ‘हिन्दू राष्ट्र संपर्क अभियान’ !

मुरैना, मध्यप्रदेश में रोटरी क्लब के सदस्य और भारतीय संचार निगम (बीएसएनएल) में पदाधिकारी रह चुके श्री. सुरेंद्र त्रिपाठीजी ने व्याख्यान का आयोजन किया था। प्रास्ताविक में डॉक्टर ज्ञानशंकर शर्माजी हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉक्टर चारुदत्त  पिंगलेजी का परिचय करते समय कहा कि, उच्च विद्या विभूषित कोई डॉक्टर १० साल डॉक्टरकी करने के पश्चात ऐसे ही कोई डॉक्टरकी छोड नहीं सकता। एप्रेन पहननेवाले डॉक्टर आज धोती कुर्ता पहनकर अपना पूरा जीवन हिन्दू धर्म का प्रचार, प्रसार करने हेतु दे रहा है यह देख कर मन में उनके प्रति श्रद्धा लगी।

इस व्याख्यान में हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि, संविधान में अन्य पंथीयों का संरक्षण करने हेतु कानून है, धर्म शिक्षा देने हेतु सुविधा है किंतु यह सभी सुविधाएं बहुसंख्य रहे हिन्दू समाज को नहीं है। हिन्दू समाज यात्रा करता है तो उस को टैक्स देना पडता है, परंतु अन्य पंथीयों की यात्रा में सरकार अनुदान देती है, बहूसंख्य हिन्दू समाज को संरक्षण देने का उल्लेख नहीं है, यह सरकार हिन्दू समाज के साथ भेदभाव करती हैं। इसलिए हिन्दुओं ने जागृत होकर हिन्दू समाज पर हो रहे अन्याय रोकने हेतु प्रयास करना चाहिए। इससे हिन्दू समाज का रक्षण होगा और हिन्दू समाज जागृत भी होगा। कार्यक्रम के आयोजन में पतंजलि पीठ के श्री. प्रदीप व्यास जी एवं श्री.तरुण शर्मा जी इन्होंने सक्रिय योगदान दिया। इस बैठक मे १६ धर्मप्रेमी उपस्थित थे।


जोरा, मुरैना, मध्यप्रदेश में गायत्री मंदिर में बैठक का आयोजन

जोरा, मुरैना, मध्यप्रदेश में निवृत मुख्याध्यापक श्री. रामविलास शर्माजी ने गायत्री मंदिर में बैठक का आयोजन किया था। इस बैठक में शहर के धर्मप्रेमी, राष्ट्रप्रेमी, गायत्री उपासक उपस्थित थे। इस बैठक में हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि, हिन्दू समाज को धर्म शिक्षा न मिलने के कारण आज हिन्दू में चैतन्य का जागरण नहीं हो पा रहा है इसके कारण हिन्दू समाज भौतिकता में, सुख प्राप्ति में लिप्त होता जा रहा है।

हिन्दू समाज को अगर धर्मशिक्षा दी जाती है और वे धर्माचरणी होकर ईश्वर की कृपा, चैतन्य प्राप्त कर लेते हैं तो फिर से भारत गौरवशाली बन सकता है। इसलिए सभी हिन्दू समाज को धर्मशिक्षा देने हेतु सभी ने प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि, यही कार्य हिन्दू जनजागृति समिति पिछले १६ साल से पूरे भारत में कर रही हैं। इस बैठक मे २० धर्मप्रेमी उपस्थित थे।


ग्वालियर में डॉ. सेनगरजी के घर पर बैठक का आयोजन

दिनांक २९ अगस्त, को ग्वालियर में डॉ. सेनगरजी ने अपने घर पर बैठक का आयोजन किया था। इस बैठक में हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि, आज हिन्दू समाज को धर्मशिक्षा ना होने के कारण जीवन का लक्ष्य क्या है इसकी जानकारी नहीं है। स्वयं में स्थित दिव्य चेतना को जागृत करना यही जीवन का लक्ष्य है। इसके लिए सभी ने साधना करनी चाहिए। साधना से सभी समस्याएं एवं कष्ट हल हो सकते हैं, उनका सामना करने का आत्मबल प्राप्त होता है।

अपनी कुलदेवता के नामजप के साथ भगवान श्री दत्तात्रेय का नामजप करने से क्या लाभ होता है ? इस संदर्भ में भी सदगुरु पिंगळेजी ने मार्गदर्शन किया। इस बैठक में ७ धर्मप्रेमी उपस्थित थे। सभी धर्मप्रेमियों ने ग्रंथ एवं  सात्विक उत्पादों  की लगाई गई प्रदर्शनी का लाभ लिया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *