Menu Close

कश्मीर : सौतेली मां ने ९ साल की बेटी का अपने ही सगे बेटे से करवाया गैंगरेप, फिर की हत्या

बारामुला : जम्मू-कश्मीर में एक बार इंसानियत शर्मसार हो गई। यहां के बारामुला इलाके के उरी में ९ वर्ष की बच्ची से १४ वर्ष के सौतेले भाई ने अपने दोस्तों के साथ सामूहिक बलात्कार किया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। बच्ची से सामूहिक बलात्कार कराने का आरोप उसकी ही सौतेली मां पर है। सौतेली मां ने अपने १४ वर्ष के बेटे और उसके दोस्तों को बलात्कार करने को कहा।

सौतेली मां ने बेटे को किया बलात्कार का इशारा

बताया जा रहा है कि, ९ वर्ष की बच्ची से बलात्कार और हत्या कराने का षडयंत्र सौतेली मां फहमीदा ने ही रचा था। वह बच्ची अगवा कर जंगल की ओर लेकर गई। पीछे-पीछे उसका १४ वर्ष का बेटा और उसके दो दोस्त भी आए। जंगल में काफी अंदर पहुंचने पर फहमीदा ने अपने बेटे को बच्ची से बलात्कार का इशारा किया। बेटा दो दोस्तों के साथ बच्ची पर झपट पडा। उसने व उसके १४ व १९ वर्ष के दोस्तों ने बच्ची पर बलात्कार किया। इसके बाद बच्ची की कुल्हाडी से हमला कर हत्या कर दी। बच्ची के ऊपर एसिड डाला। इससे पहले चाकू से उसकी आंखें निकाल लीं। और बच्ची को जंगल में ही पत्तों व लकडियों से ढंक दिया। पुलिस को यहां शव मिलने की सूचना मिली।

सौतेली मां, उसका बेटा गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि मामले का खुलासा कर दिया गया है। फहमीदा, उसके बेटे व सामूहिक बलात्कार में शामिल रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुल्हाडी और चाकू भी बरामद कर लिया गया है, जिससे हत्या की गई थी। पुलिस ने बताया कि घटना के समय आरोपी महिला उपस्थित थी। घटना की जांच के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है।

नफरत बनी वारदात की वजह

पुलिस के अनुसार, महिला के पति ने एक और शादी कर ली थी। लगभग १० वर्ष पहले महिला के पति ने झारखंड की एक महिला से शादी की। वह अपनी दूसरी पत्नी को अधिक समय देता था। फहमीदा के पास कम ही आता था। वह दूसरी पत्नी से हुई बच्ची से भी बेहद प्यार करता था। फहमीदा इसी बात को लेकर दूसरी पत्नी से हुई बच्ची से भी नफरत करने लगी। यह नफरत इस हद तक पहुंच गई कि उसने दूसरी पत्नी की बेटी को अगवा कर लिया और अपने बेटे से ही सामूहिक बलात्कार कराकर मरवा दिया।

स्त्रोत : इंडिया

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *