Menu Close

विशाखापट्टणम् में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से राजस्थानी समुदाय के लोगों के लिए ‘हिन्दू राष्ट्र की आवश्यकता’ इस विषय पर मार्गदर्शन

हिन्दू जनजागृति समिति का ‘हिन्दू राष्ट्र संपर्क अभियान’ ! 

मार्गदर्शन करते हुए श्री. चेतन जनार्दन (१)

विशाखापट्टणम् (आंध्र प्रदेश) : यहां कुछ दिन पूर्व राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन किया गया था। उसमें हिन्दू जनजागृति समिति के संकेतस्थल के सदस्य श्री. नरेश पुरोहित सहभागी थे। इस आंदोलन में सनातन संस्था पर प्रतिबंध की मांग का विरोध करना, साथ ही नक्सली समर्थकों के विरोध में कार्रवाई करने की मांगें की गई थीं। इस आंदोलन में मान्यवरों के विचार सुनने के पश्‍चात श्री. पुरोहित ने उसी दिन राजस्थानी समुदाय के लोगों के लिए ‘हिन्दू राष्ट्र की आवश्यकता’ इस विषय पर प्रवचन का आयोजन किया। इसमें २० से भी अधिक धर्मप्रेमी उपस्थित थे।

इस अवसर पर सनातनद्वारा प्रकाशित ग्रंथ एवं सात्त्विक उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।

इस समय समिति के श्री. चेतन जनार्दन ने अपने मार्गदर्शन में कहा कि, आज भारत में धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हिन्दुत्व को नष्ट करने का प्रयास हो रहा है। आज का धर्मनिरपेक्षतावाद हिन्दूविरोधी है। तेलंगना एवं आंध्र प्रदेश इन राज्यों की स्थिति को देखा, तो यहां हिन्दुत्व का कार्य करते समय अनेक संकटों का सामना करना पड रहा है।

क्षणिकाएं

१. प्रवचन सुनने पर अनेक लोगों ने अपनी शंकाआें का निराकरण करवा लिया !

२. राजस्थानी समुदाय की महिलाआें के लिए हर पूर्णिमा को एक सत्संग का आयोजन करना सुनिश्‍चित किया गया !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *