Menu Close

मासूमों का रेप करनेवाला रेपिस्ट रेहान कुरेशी गिरफ्तार

नवी मुंबई पुलिस ने एक आठ साल पुराने रेप और मर्डर केस को सुलझाया है ! पुलिस की ओर से ये केस से देश के पहले क्रिमिनल डीएनए डेटाबैंक की मदद से सुलझाया गया है !

वासनांध रेहान कुरैशी

२०१० में हुई इस घटना में पुलिस ने रेहान कुरैशी को कस्टडी में लिया है। इस पर दो नाबालिग लडकियों का रेप और हत्या करने का आरोप है। दोनों नाबालिग लडकियों की आयु ५ और ७ साल थी। ये घटना मुंबई के नेहरू नगर इलाके में हुई थी।

मुंबई पुलिस के द्वारा बताया गया है कि इस मामले में पुलिस विभाग की ओर से मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी और पूरी तफ्तीश की जानकारी दी जाएगी।

बताया जा रहा है कि इस केस के कारण ही मुंबई पुलिस को कई अपराधियों के डीएनए टेस्ट करने पडे थे। जिसके कारण उनके पास करीब ३००० अपराधियों का डेटा इकट्ठा हुआ था, जिससे डीएनए  बैंक बनने में आसानी हुई।

इस लिस्ट में चैन खींचनेवाले, चोरी करनेवाले और छोटे-मोटे अपराधियों का डेटा जमा है। ये प्रक्रिया २०१० से ही लगातार जारी थी। जैसे ही रेहान कुरैशी को कस्टडी में लिया गया, तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। उसके डीएनए दोनों बच्चियों के डीएनए से मैच कर गया था।

बच्चियों का शव नेहरु नगर में पुलिस हेडक्वार्टर के पास मिला था, जिसके कारण कुछ पुलिसवालों का भी डीएनए टेस्ट भी लिया गया था।

स्त्रोत : आज तक

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *