Menu Close

पाकिस्तान की एक और नापाक हरकत, १२ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया !

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी अधिकारियों ने कथित रूप से समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के लिए १२ भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया है। रविवार देर रात भारतीय समुद्री सुरक्षा अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। समुद्री सुरक्षा एजेंसी (एमएसए) ने कहा कि मछुआरों की दो नावों को भी जब्त कर लिया गया है। बता दें कि इससे पहले २४ अक्टूबर को पाकिस्तानी अधिकारियों ने १६ भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया था और पाकिस्तान के तटीय इलाके का उल्लंघन करने के आरोप में तीन नौकाएं जब्त कर ली थीं !

१२ मछुआरे हिरासत में

समाचार एजेंसी की खबरों में बताया गया है कि पाकिस्तान पक्ष का आरोप है कि भारतीय मछुआरे पाकिस्तानी समुद्री क्षेत्र में में अवैध रूप से मछली पकड़ने में शामिल थे। गिरफ्तार मछुआरों को एमएसए के अधिकारियों ने पुलिस को सौंप दिया है। पाकिस्तान पुलिस ने कहा कि उन्हें कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा (आइएमबीएल) के पास दो नावों में सवार १२ भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी से भारतीय एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार मछुआरे गुजरात के पोरबंदर और ओखा के रहनेवाले थे। भारतीय राष्ट्रीय मछुआरा संघ के अध्यक्ष मनीष लोधारी ने बताया कि, ‘पाकिस्तान मैरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी ने दो दिनों पहले आइएमबीएल पर मछली मारनेवाली दो नावों को जब्त कर लिया। दोनों में १२ मछुआरे सवार थे। शनिवार को इसकी जानकारी भारतीय एजेंसियों को दी गई !’ अगस्त के बाद पाकिस्तानी मैरीटाइम एजेंसीद्वारा की गई यह गिरफ्तारी की चौथी कार्रवाई है। अगस्त से पाकिस्तानी एजेंसियों ने अब तक ५८ मछुआरों को पकड़ा है जबकि आठ नावों को जब्त किया गया है।

स्त्रोत : पत्रिका

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *