Menu Close

Watch Video : ‘बाबा असगर मस्तान’ झाडफूंक की आड में करता था हथियारों का कारोबार

सिवान : तांत्रिक असगर मस्तान बाबा झाडफूंक की आड़ में हथियारों का धंधा करता था। सोमवार को हत्यारोपित मस्तान बाबा के झाडफूंक अड्डे पर छापेमारी में कई इस्लामिक देशों की मुद्रा, अवैध हथियार, झाडफूंक के नाम पर जंजीर से बांध कर रखे गए पांच युवक-युवतियों के साथ तीन बोरे नकदी, बक्सा भर जेवरात और अन्य सामान जब्त किए गए थे।

जागरण में छपे समाचार के अनुसार, दो दिन जब्त सामान की गिनती व जांच-पडताल के बाद बुधवार दोपहर एसपी नवीन चंद्र झा ने प्रेस वार्ता कर उपरोक्त जानकारी दी। असगर के घर से ६६ लाख ६७ हजार ९६५ रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

इसमें एक प्रतिबंधित ५०० का नोट, ओमान का १०५ के पांच नोट, सऊदी अरब का एक रियाल, यूएई के पांच दिरहम का एक नोट भी है। ४० हजार ४६५ के सिक्के, ३३ ग्राम सोना, ७५० ग्राम चांदी, लैपटॉप, एक्सपायरी जेनरिक दवा भी बरामद की गई है।

एसपी ने बताया कि मस्तान बाबा धर्म के नाम पर ठगी करता था और इसी की आड में अवैध हथियारों का धंधा चलाता था। छापेमारी के दौरान घर से एक ९ एमएम जर्मनी लिखा पिस्टल, ९ एमएम के १३ कारतूस, एक गन, एक तलवार, पांच भुजाली, चार मोबाइल, रुपये गिनने वाली मशीन भी जब्त की गई है।

उन्होंने बताया कि इसमें दो राय नहीं है कि मस्तान के पास और भी रुपये होंगे। उसके घर से जो कागजात  मिले हैं उनकी जांच की जा रही है।

झाडफूंक व इलाज के नाम पर वह मरीजों के साथ अमानवीय व्यवहार करता है। छापेमारी के दौरान उसने इलाज के नाम पर गोपालगंज के फतहा निवासी नाहिद इकबाल, कर्णपुरा निवासी मो. आजाद, दिल्ली के नौशाद इकबाल, महाराजगंज इंदौली निवासी दुर्गावती देवी व गोपालगंज के बरौली निवासी गोलू कुमार जंजीर से बंधा पाया था।

मस्तान बाबा पर जीबी नगर थाना में  शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। गत ७ फरवरी को हुई शंकर सोनी की हत्या में वह अप्राथमिकी अभियुक्त है। महिला थाना में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज है।

मार्च २०१७, को समाचार पत्र वन इंडिया में प्रसारीत हुए समाचार में कहां गया था कि, सीवान जिले के तरवारा गांव की महिलाओं को झाड-फूंक के बहाने गुप्तांग में प्रेत आत्मा का साया बताकर यौन शोषण करने वाले तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। एक महिला ने पुलिस से इस बाबा की शिकायत की थी। ये ढोंगी तांत्रिक आैर कोर्इ नहीं बल्की असगर मस्तान ही था जो गांव की महिलाओं को अंधविश्वास के जाल में फंसा लेता था और उनका शारीरिक शोषण करता था। तांत्रिक का शिकार हुई एक महिला ने पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए बाबा के कारनामों की जानकारी दी थी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *