Menu Close

बंगाल में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से साधना शिविर का आयोजन

हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से साधना शिविर

मार्गदर्शन करते हुए समिति के श्री. सुमंत देबनाथ

हुगली (बंगाल) : यहां के आरामबाग क्षेत्र के धर्माभिमानी श्री. बिमलेन्दू मुखोपाध्याय के निवास स्थान पर समाज के धार्मिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में रस होनेवाले लोगों के लिए साधना शिविर आयोजित किया गया था। इस शिविर में ३२ धर्माभिमानी सम्मिलित हुए थे। इस शिविर में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से श्री. सुमंतो देबनाथ, श्री. शंभू गवारे एवं श्री. रामप्रसाद ने मार्गदर्शन किया।

शिविर के प्रारंभ में श्री. सुमंतो देबनाथ ने ‘नामजप एवं प्रार्थना का महत्त्व’ एवं ‘नामजप कौनसा करना चाहिए’, इस संदर्भ में मार्गदर्शन किया। श्री. शंभू गवारे ने हिन्दू जनजागृति समिति का कार्य, इस कार्य को प्राप्त होनेवाला प्रतिसाद एवं राष्ट्र एवं धर्म की सद्यस्थिती के बारें में मार्गदर्शन किया।

इस साधना शिविर के आयोजन कार्य में श्री. बिष्णुपद सरकार का महत्त्वपूर्ण योगदान प्राप्त हुआ।

क्षणिकाएं

१. शिविर में जब नामजप का विषय आरंभ था, उस समय नामजप की अनुभूति सुनकर एक महिला की भावजागृति हुई !

२. शिविर में सम्मिलित जिज्ञासुओं ने ‘साधना’ इस विषय के बारें में जानकारी प्राप्त करने के पश्चात समिति के कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहने की अपनी इच्छा व्यक्त की। उसके लिए उन्होंने समिति के कार्यकर्ताओं के संपर्क क्रमांक प्राप्त किए।

३. कुछ जिज्ञासुओं ने श्री. सुमंतो देबनाथ से संपर्क कर साधना के संदर्भ में मार्गदर्शन प्राप्त किया।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *