Menu Close

झारखंड : रामगढ जिले में रामनवमी यात्रा पर पथराव

झारखंड की राजधानी रांची से लगभग ५० किलोमीटर दूर रामगढ जिले के सिलनी गांव में शनिवार को रामनवमी यात्रा पर धर्मांधों द्वारा पत्थरबाजी के बाद हुए झडप में एक अंचल अधिकारी (सीओ) एवं एक सहायक पुलिस निरीक्षक समेत १२ लोग घायल हो गए। हालांकि, बाद में हल्का बल प्रयोग कर पुलिस ने हालात को नियंत्रित कर लिया।

रामगढ की पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने बताया कि शनिवार शाम जब रामनवमी की यात्रा सिलनी गांव से होकर गुजर रहा था उसी समय धर्मांधों ने यह सोचकर कि जुलूस में शामिल लोग अपना रास्ता बदल रहे हैं उन पर पथराव शुरू कर दिया जबकि जुलूस अपने निर्धारित मार्ग पर ही था। इसके कारण दोनों पक्षों में झडप हो गयी जिसमें १२ लोग घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि, दोनों पक्षों में हुई पत्थरबाजी में सीओ किरण सोरेन और सहायक पुलिस निरीक्षक अरुण सिंह समेत १२ लोग घायल हो गये जिन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया और वहां स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है। ​रामनवमी के अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची, रामगढ, हजारीबाग, जमशेदपुर आदि शहरों में बडे उत्साह से यात्रा निकाली जाती हैं।

स्त्रोत : इंडिया टीवी

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *