Menu Close

आज प्रवाह के विरोध में जाकर बडे निर्णय लेने की क्षमता रखनेवाले नेतृत्व की आवश्यकता ! – सद्गुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळेजी, हिन्दू जनजागृति समिति

हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी की नेपाल यात्रा

बाईं ओर से कुलदेवता प्रतिष्ठान के अध्यक्ष श्री. मोहनसिंह खडका, मार्गदर्शन करते हुए सद्गुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळेजी एवं डॉ. सुरेंद्र के.सी.

काठमांडू : यहां का मष्टो कुलदेवता प्रतिष्ठान एवं खडका क्षत्रिय महासंघ के सदस्यों के लिए श्री. विष्णु बहादूर क्षेत्री ने १०.४.२०१९ को हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळेजी के मार्गदर्शन का आयोजन किया।

यहां अपने मार्गदर्शन में सद्गुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळेजी ने कहा, ‘‘आज हिन्दू धर्मविरोधी धर्म के संदर्भ में हिन्दुओं का दिशाभ्रम कर रह हैं और उससे हिन्दुओं में हीनता की भावना उत्पन्न हुई है ! घर में एक नौकर भी रखना हो, तो हम उसकी शैक्षणिक पात्रता, शारीरिक एवं बौद्धिक क्षमता आदि बातों पर विचार करते हैं; किंतु इस लोकतंत्र में एक अपात्र नेता भी देश में कानून बना सकता है और देश को चला भी सकता है !, यह कैसा लोकतंत्र है ? इस लोकतंत्र की शिक्षाप्रणाली में आजकल पहले डोनेशन (चंदा), उसके पश्‍चात एडमिशन (प्रवेश) और तत्पश्‍चात ‘एज्युकेशन (शिक्षा) की व्यवस्था है ! आज हर क्षेत्र अधोगति की ओर जा रही है ! न्यायप्रणाली में जनता को न्याय नहीं मिलता, अपितु केवल तारीखें ही मिलती है ! इसके लिए आज प्रवाह के विरोध में जाकर बडे निर्णय लेने की क्षमता रखनेवाले नेतृत्व की आवश्यकता है !’’

इस अवसर पर मष्टो कुलदेवता प्रतिष्ठान के अध्यक्ष श्री. मोहनसिंह खडका एवं राजनीतिक विश्‍लेषक डॉ. सुरेंद्र के.सी. भी उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *