Menu Close

श्रीलंका में आतंकी हमले से जुडे पांच संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस और सेना को बिना न्यायालय के आदेश के संदिग्धों को गिरफ्तार करने और पूछताछ करने का अधिकार दे दिया था !

श्रीलंका की पुलिस ने कथित रूप से ईस्टर के दिन हुए बम धमाकों से संबंधित पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। माना जा रहा है कि, इनका संबंध स्थानीय इस्लामिक ग्रुप नेशनल तौहीद जमात और इसके नेता जहरान कासिम से है !

डेली मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार पांचों संदिग्धों को होरोपथना एरिया से गिरफ्तार किया गया है। इसी दिन श्रीलंका की संसद ने एक इमरजेंसी लागू करने लिए कानून बनाया था। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना ने बुधवार को इमरजेंसी को एक महीने के लिए बढा दिया था। इस घटना में करीब २६० लोग मारे गए थे।

यह भी पढें : श्रीलंका बम ब्लास्ट में एक कडवी सच्चाई बनकर सामने आया है ‘लव जिहाद’

इसके तहत पुलिस और सेना को बिना न्यायालय के आदेश के संदिग्धों को गिरफ्तार करने और पूछताछ करने का अधिकार दे दिया था। एक अखबार के अनुसार जिन पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है उनमें होरोपथना डिविजनल सचिवालय के डेवेलेपमेंट अधिकारी, सरकारी स्कूल का एक टीचर, किऊलेकाडा में अरब स्कूल के दो टीचर और केबीथीगोलेवा का एक निवासी गिरफ्तार हुआ है।

पूछताछ से पता चला है कि; संदिग्धों का संबंध कुछ और संदिग्धों से है जो कि, विदेश में गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि, पांचों संदिग्धों को एनटीजे से फंड मिले थे। जहरान शांगरी-ला होटल में दो आत्मघाती बॉम्बर में से एक था। वह एक लग्जरी होटल में मारा गया था जिसमें अपने आपको उड़ा लिया था।

स्त्रोत : न्यूज 18

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *