Menu Close

मेरठ (उत्तरप्रदेश) : धर्मांध आमिर ने फेसबुक पर जाल में फंसाया, धर्म परिर्वतन के लिए किया ब्रेन वॉश

उत्तर प्रदेश के मेरठ के कारोबारी की बेटी का अपहरण के बाद धर्म परिवर्तन और ब्रेन वॉश किया गया ! इसको अंजाम देने के लिए पूरा गैंग काम कर रहा था। किशोरी का फर्जी आधार कार्ड बनवाया गया और निकाह की रस्म पूरी कराई गई। इसी आधार पर कोर्ट मैरिज कराने का प्रयास किया जा रहा था। मेरठ से अपहरण के बाद देवबंद में धर्म परिवर्तन कराया गया और यहां से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने अभी तक १५ आरोपियों को चिन्हित किया है। पूरे मामले को अति संवेदनशील बताते हुए एक रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेजी है। शासन को भी रिपोर्ट गई है।

ब्रह्मपुरी निवासी कारोबारी की नाबालिग बेटी का चार मई को अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने छानबीन की तो खुलासा हुआ कि, आमिर नामक युवक ने किशोरी से फेसबुक पर दोस्ती की, उसे प्रेम जाल में फंसाया और चार मई को लेकर फरार हो गया। युवती को लेकर वह देवबंद पहुंचा। यहां युवती का ब्रेन वॉश किया गया और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया। किशोरी को बताया गया कि, अब उसे बुर्का पहनना है ! किशोरी ने विरोध किया, लेकिन बार-बार उस पर दबाव बनाया और धर्म परिवर्तन कराकर सोनिया नाम दिया गया। इसी दौरान किशोरी का एक फर्जी आधार कार्ड भी बनाया गया।

इसके बाद किशोरी को लेकर आमिर मुंबई, बंगलुरू और कुछ अन्य जगहों पर घूमता रहा। इसके लिए देवबंद के ही लोगों ने आमिर को पैसा दिया था। मुंबई में भी कुछ लोगों ने आमिर की मदद की। पुलिस ने बाद में प्रयागराज के होटल से किशोरी को बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने अभी तक १५ आरोपियों को चिन्हित किया है, जो धर्म परिवर्तन कराने में शामिल थे।

इनमें से ११ को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। देवबंद के काजी शौकत और उसके दो साथियों को भी नामजद किया गया है और तलाश जारी है।

किशोरी की बरामदगी के बाद उसे पुलिस ने महिला थाने भेजा था। यहां से पुलिस ने बयान कराए और कोर्ट में पेश किया। मेडिकल के बाद कोर्ट के सामने भी बयान हुए। किशोरी को लेकर फिलहाल परिजनों ने परिवार के हवाले करने की मांग की है !

इनके खिलाफ हुआ मुकदमा, ११ आरोपी गिरफ्तार

१. आमिर कुरैशी निवासी हरिनगर मेरठ
२. जुबैर निवासी हरिनगर
३. अश्जर निवासी हरिनगर उमैद निवासी बागपत गेट ईदगाह
४. सलमान निवासी खुमरान मस्जिद पठापुरा देवबंद
५. गुफरान निवासी साहजीलाल नीम वाली मस्जिद देवबंद
६. साजिद निवासी साहजीलाल नीम वाली मस्जिद देवबंद
७. फैज निवासी साहजीलाल नीम वाली मस्जिद देवबंद
८. आतिका पत्नी शाजेब निवासी सद्दीकनगर लिसाड़ी गेट
९. साजेब निवासी पदमपुरा लिसाड़ी गेट
१०. सुहैल निवासी हरिनगर ब्रह्मपुरी मेरठ
११. उमेर निवासी ईदगाह बागपत गेट चौपला

दो आरोपी अभी फरार

१. अकबर निवासी रेती चौक थाना देवबंद सहारनपुर
२. शौकत निवासी शाहजीलाल नीम वाली मसजिद

स्त्रोत : लाईव हिंदुस्तान

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *